फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Attempt to misdeec a teenager by kidnapping her from home in jaspur

Udham Singh Nagar News: किशोरी को घर से उठाकर दुष्कर्म करने का प्रयास, एक ही परिवार के पांच लोगों पर केस दर्ज

Fri, 16 May 2025 01:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 16 May 2025 01:16 PM IST
सार

किशोरी को घर से उठाकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नगर निवासी एक महिला ने बताया कि मोहल्ले का अनीस उसके परिवार से रंजिश रखता है।

विज्ञापन
Attempt to misdeec a teenager by kidnapping her from home in jaspur
Fir - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जसपुर में किशोरी को घर से उठाकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नगर निवासी एक महिला ने बताया कि मोहल्ले का अनीस उसके परिवार से रंजिश रखता है।

विज्ञापन


इसके चलते अनीस, उसकी पत्नी शबनम और उसके बेटे शाहरुख, फैजान व आदिल एक राय होकर 22 जनवरी को उसके घर में घुस गए और उसकी नाबालिग पुत्री को उठाकर ले गए। आरोप है कि पुत्री को कमरे में बंद कर अनीस ने अपने पुत्र फैजान से दुष्कर्म करने के लिए कहा।
विज्ञापन


फैजान ने पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर आए मोहल्ले वालों की मदद से उसकी पुत्री किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंच गई। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पीड़ित का पुत्र मोहल्ले की युवती को भगा ले जाने के आरोप में जेल में बंद है। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed