{"_id":"68d6f00f13840e98c5005b45","slug":"attempt-to-kidnap-woman-from-roadways-bus-station-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-130645-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रोडवेज बस स्टेशन से महिला के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रोडवेज बस स्टेशन से महिला के अपहरण का प्रयास
Sat, 27 Sep 2025 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
- किच्छा में रहने वाली महिला की शिकायत पर पति व चार अन्य पर मुकदमा
रुद्रपुर। रोडवेज स्टेशन पर बस का इंतजार कर रही महिला के अपहरण का प्रयास किया गया। पुलिस ने महिला के पति व चार लोगों पर अपहरण के प्रयास, मारपीट व धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आवास विकास किच्छा निवासी वैशाली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका अपने पति शिवम कुमार निवासी 142 मोहल्ला बागवान मैनपुरी से विवाद चल रहा है जो रुद्रपुर कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि 23 सितंबर को वह अपने परिवार के साथ गांव गई थी। इसके बाद कुछ सामान पहुंचाने के लिए अपने ताऊ के घर रुद्रपुर आई।
शाम चार बजे वह किच्छा जाने के लिए रुद्रपुर रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची और बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उसका पति शिवम-चार लोगों के साथ आया और मारपीट कर गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद घसीटते हुए अपने संग जबरन अपहरण का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला का कहना है कि पति पूर्व में कोर्ट के बाहर भी उसे जान से मारने की धमकी दे चुका है। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।