फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Attachment notice issued on the house of absconding Baba Anoop Singh in khatima

Uttarakhand: फरार बाबा अनूप सिंह के घर पर लगाया कुर्की का नोटिस, छह माह से फरार चल रहा है आरोपी; जानें वजह

Tue, 01 Oct 2024 07:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 01 Oct 2024 07:54 PM IST
सार

धार्मिक डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य षड्यंत्र कर्ता के रूप में नामजद फरार बाबा अनूप सिंह के नवाबगंज, (यूपी) स्थित आवास पर पुलिस ने मुनादी कराकर कुर्की की धारा 82 का नोटिस चस्पा कर दिया।

विज्ञापन
Attachment notice issued on the house of absconding Baba Anoop Singh in khatima
फरार बाबा अनूप सिंह के घर पर लगाया कुर्की का नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

धार्मिक डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य षड्यंत्र कर्ता के रूप में नामजद फरार बाबा अनूप सिंह के नवाबगंज, (यूपी) स्थित आवास पर पुलिस ने मुनादी कराकर कुर्की की धारा 82 का नोटिस चस्पा कर दिया। निर्धारित समय में पुलिस या न्यायालय के सामने हाजिर न होने पर धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई कर दी जाएगी।

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के जांच अधिकारी सीओ सितारगंज बीएस चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को बाबा अनूप सिंह के आवास नवाबगंज, थाना विलासपुर, जिला रामपुर, यूपी पहुंचकर मुनादी कराकर न्यायालय की ओर से जारी कुर्की की धारा 82 का नोटिस चस्पा किया गया। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के बाद से करीब छह माह से बाबा अनूप सिंह फरार है। मालूम हो कि 28 मार्च 2024 की सुबह 6:15 बजे बाइक सवार हथियार बंद दो लोगों ने धार्मिक डेरा सेवा में घुसकर डेरे के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: तीन बच्चों के साथ नदी में कूदकर जान देने पहुंची महिला, पुलिस ने बचाया; जानिए खुदकुशी करने की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस हत्याकांड के षड्यंत्र में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक व हत्यारों को भगाने व हथियार उपलब्ध कराने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्या को अंजाम देने वाले दो आरोपियों में से एक अमरजीत सिंह को पुलिस ने हरिद्वार में मुठभेड़ में ढेर कर दिया था जबकि नामजद दूसरा शार्प शूटर सर्वजीत सिंह अभी फरार चल रहा है। उस पर पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस टीम में सीओ बीएस चौहान, नानकमत्ता थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, अशोक कांडपाल, अमित देवराणी आदि शामिल थे।

फरार चल रहे बाबा अनूप सिंह के नवाबगंज स्थित आवास पर पहुंचकर पुलिस टीम ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस के बाद निर्धारित समय में हाजिर न होने पर धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
-मनोज कत्याल, एसपी सिटी, रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed