फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ATM robbery attempt reveals, four arrested

टीएम लूट की कोशिश का खुलासा, चार गिरफ्तार

Mon, 04 Sep 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर/दिनेशपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर/दिनेशपुर। Updated Mon, 04 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
ATM robbery attempt reveals, four arrested
आरडीपी दिनेशपुर में एटीएम लूटने की कोशिश करने वाले आरोपी, साथ में पुलिस टीम। - फोटो : amar ujala

दिनेशपुर के कालीनगर में आठ दिन पूर्व बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम तोड़कर लूट का प्रयास करने के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने वाले दो सरगना अभी भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवकों ने कुछ माह पूर्व बाजपुर और खटीमा में भी एटीएम लूटने का प्रयास किया था। साथ ही दिनेशपुर में मोबाइल की दुकान भी इनके द्वारा लूटी गई थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि बीती 28 अगस्त की रात बदमाशों ने दिनेशपुर के कालीनगर में स्थित बॉब के एटीएम को तोड़कर नगदी को चुराने की कोशिश की थी। सफलता नहीं मिलने पर चोरों ने मंडल कम्यूनिकेशन नाम की मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर दर्जनों मोबाइल के साथ ही नगदी चुरा ली थी। मामले में एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने एसपी काशीपुर डॉ. जगदीश चंद और एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में टीम का गठन कर खुलासे के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने एसओजी की मदद से बीती रविवार रात मुखबिर की सूचना पर गदरपुर के गुरबाज उर्फ मांडू, ग्राम पिपलिया नंबर दो थाना गदरपुर निवासी बिट्टू, सोमनाथ उर्फ संभू, और कॉमरेड का डेरा थाना केलाखेड़ा निवासी जसवंत उर्फ जस्सू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरबाज के घर पर दबिश दी तो वहां से मोबाइल शॉप की बिल बुक मिल गई।

इसके आधार पर पुलिस ने पकड़े गए चारों युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने दिनेशपुर सहित ही 31 जुलाई की रात को खटीमा में और सात अगस्त को बाजपुर में भी एटीएम तोड़ने की बात कबूल ली। तलाशी में अभियुक्तों के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो बाइकें, दो सब्बल और एक वायर कटर भी बरामद हुआ। एटीएम तोड़ने वाले गिरोह के सरगना खटीमा निवासी छिदंर और लाली की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दौलत राम वर्मा, एसओजी प्रभारी विद्यादत्त जोशी, एसआई सुनील बिष्ट, कपिल कंबोज, कीर्ति भट्ट, कांस्टेबल प्रकाश भगत महेंद्र डंगवाल, संतोष रावत, सुबोध शर्मा बलवंत सिंह, कुलदीप बिष्ट, भूपेंद्र आर्या, चंद्रशेखर जोशी, भूवन सिंह और आदित्य गिरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed