फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ATM code flown by asking seven thousand rupees

एटीएम कोड पूछकर उड़ाए सात हजार रुपए

Tue, 18 Aug 2015 12:29 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, काशीपुर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, काशीपुर। Updated Tue, 18 Aug 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन

 साइबर अपराधी ने धोखे से एक युवक का एटीएम कोड नंबर पूछ लिया। कुछ ही समय बाद उसके बैंक खाते से सात हजार रुपए निकल गए। पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि उसका बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर फोन कर  कहा कि वह स्टेट बैंक आफ इंडिया के मुंबई हेडआफिस से बोल रहा है। आप का एटीएम नंबर हैंग हो गया है, उसे खोलना है। एटीएम कोड नंबर बताओ तब ठीक होगा। तब युवक ने अपना एटीएम कोड नंबर बता दिया। कुछ समय बाद उसने उसी नंबर पर फोन किया तो नंबर बंद था। शंका होने पर उसने बैंक जाकर खाता चेक किया तो किसी ने खाते से सात हजार रुपए निकाल लिए थे। युवक ने बताया कि उसने इस घटना के बारे में परिजनों को भी नहीं बताया है। उसने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed