फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   At least two workers killed in a freak high tension line

हाईटेंशन लाइन के करंट से हुई दो मजदूरों की मौत 

Sat, 28 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 28 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
At least two workers killed in a freak high tension line
हाईटेंशन लाइन - फोटो : अमर उजाला

कंजाबाग रोड भूड़ महोलिया में निर्माणाधीन मकान के कालम खड़ा करते समय हाइटेंशन लाइन टच होने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली विभाग के खिलाफ बौखलाए ग्रामीणों ने शवों को लेकर पावर कारपोरेशन के उपखंड कार्यालय पर पहुंचे और शव रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। 

विज्ञापन


बाद में बिजली विभाग और भवन स्वामी द्वारा मृतकों के परिजनों को 55-55 हजार रुपये देकर मामला शांत हुआ और पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए। पूर्व एवं मौजूदा विधायकों ने सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


मेहनत मजदूरी कर दो जून की रोटी कमाने वाले गुरुखुड़ा निवासी महेश सिंह राणा (40) पुत्र कल्लू सिंह राणा एवं उमरूकला बिचई निवासी पंकज सिंह राणा (32) पुत्र राम किशन राणा कंजाबाग रोड निवासी केशर सिंह बिष्ट के मकान में काम करने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब पौने 12 बजे कालम खड़ा करते समय दोनों पास से जाने वाली 11 हजार केवीए लाइन से करंट आ गया। धमाके के साथ दोनों मजदूर गिर पड़े, जिन्हें आनन फानन में सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। गुरखुड़ा निवासी कल्लू एवं उमरूकला निवासी रामकिशन के परिवार बेसहारा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

बाद में पुलिस शव कब्जे में लेकर सील कर रही थी कि मौके पर एकत्रित ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध किया और शव छीनकर एसडीओ कार्यालय पहुंचे और शव कार्यालय पर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। इस दौरान एसडीओ कार्यालय पर कोहराम सा मचा रहा। नानकमता के विधायक डा. प्रेम सिंह राणा, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, बसपा विधानसभा संयोजक रमेश राणा की पहल पर एसडीओ हाइडिल अंबिका यादव ने 25-25 हजार और भवन स्वामी ने 30-30 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। 

जनप्रतिनिधियों ने सीएम राहत कोष से उचित मुआवजे का भी परिजनों को आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान कोतवाल बीएल विश्वकर्मा, तहसीलदार राधेश्याम राणा, जेई पवन उप्रेती, सन्नी गोस्वामी, पूनम राणा, सुनीता राणा, नारायण सिंह बिष्ट, संतोष अग्रवाल, पवन गिहार, प्रकाश पांडे आदि मौजूद थे।


करंट लगने से मजदूर की मौत
काशीपुर में धान के खेत में निराई करते समय पास में ही ट्यूबवेल पर पानी पीने गया मजदूर करंट लगने से झुलस गया। सरकारी अस्पताल लाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे कुंडेश्वरी निवासी कालूबाला (38) पुत्र अनिल बाला बटाई पर लिए खेत में धान की निराई कर रहा था। उसे प्यास लगी तो वह पास में ही चल रहे ट्यूबवेल पर पानी पीने गया। 


जैसे ही उसने पानी को हाथ लगाया उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह चीख मारकर वह गिरा और बेहोश हो गया। आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूर और किसान ट्यूबवेल बंद कर करंट लगने से झुलसे कालूबाला को सरकारी अस्पताल लाए। लेकिन डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed