{"_id":"661e2056831c69450d0ebb1f","slug":"aswo-will-be-arrested-if-the-allegations-are-confirmed-in-pantnagar-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pantnagar: एएसडब्ल्यूओ की जल्द होगी गिरफ्तारी, घूस लेने का लगाया गया आरोप; 2021 से जुड़ा है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pantnagar: एएसडब्ल्यूओ की जल्द होगी गिरफ्तारी, घूस लेने का लगाया गया आरोप; 2021 से जुड़ा है पूरा मामला
Tue, 16 Apr 2024 12:24 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 16 Apr 2024 12:24 PM IST
सार
पंतनगर के एक युवक ने अपनी बहन के विवाह में सरकारी सहायता के लिए सहायक समाज कल्याण अधिकारी (एएसडब्ल्यूओ) अजय मिश्रा और उनके सहायक शुभम पर चार हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
चार हजार की घूस लेने का लगाया आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंतनगर क्षेत्र के एक युवक ने अपनी बहन के विवाह में सरकारी सहायता के लिए सहायक समाज कल्याण अधिकारी (एएसडब्ल्यूओ) अजय मिश्रा और उनके सहायक शुभम पर चार हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपों की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपों की पुष्टि होने पर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
बीते शनिवार को धौराडाम नजीमाबाद निवासी रोहित कुमार ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया था कि उसने अपनी बहन अन्नू का विवाह सात मई 2021 को घुसरी डोहरा सितारगंज निवासी कृष्ण प्रसाद के साथ किया था। उसके माता-पिता की मृत्यु पूर्व में ही हो चुकी है और वह जाटव (अनुसूचित जाति) के अंतर्गत आता है। उसने बहन की शादी में वित्तीय सहायता के लिए आवेदन किया था। इसमें राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट सहित औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थीं।
विज्ञापन
सहायक समाज कल्याण अधिकारी के सहायक शुभम ने उसे अधिकारी को फाइल प्रोसेसिंग शुल्क का चार हजार रुपये देकर चेक ले जाने के लिए कहा। इसके बाद उसने शुभम के मोबाइल नंबर पर 11 नवंबर 2021 से आठ जनवरी 2022 के बीच चार हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Rudrapur: शराब बेच रही महिला गिरफ्तार, बोली- पति बीमार है...घर का खर्च चलाने को कर रही ये काम
जब वह चेक लेने पहुंचा तो उसने टाल मटोल करते हुए कहा कि चेक बहन को ही देंगे। वह अपनी बहन के साथ चेक लेने पहुंचा तो सहायक समाज कल्याण अधिकारी और शुुभम ने उन्हें चेक नहीं दिया और मार्च के बाद आने के लिए कहा। अप्रैल में गया तो समाज कल्याण अधिकारी ने उससे शपथ पत्र लिया और कहा कि आपका पैसा बाद में मिल जाएगा, अभी बजट नहीं आया है।
कुछ दिन बाद उसके साथ गालीगलौज कर चेक नहीं देने की बात कही गई। एसएचओ आरएस डांगी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर विवेचना एसआई प्रकाश विश्वकर्मा को सौंपी गई है। आरोप की पुष्टि होने पर ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।