{"_id":"684f165efbd2d9292e0265f7","slug":"assurance-received-to-resolve-the-problem-of-waterlogging-in-the-hospital-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-128393-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अस्पताल में जलभराव की समस्या के निस्तारण का मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अस्पताल में जलभराव की समस्या के निस्तारण का मिला आश्वासन
Mon, 16 Jun 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते एसडीएम व सीएमएस। संवाद
काशीपुर। सरकारी अस्पताल की पार्किंग और परिसर में होने वाले जलभराव से एक पखवाड़े बाद निजात मिलने की उम्मीद है। यह बात निरीक्षण के लिए पहुंचें एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कही है।
एसडीएम ने रविवार को सीएमएस डॉ. राजीव कुमार गांधी के साथ एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट को चालू करवाकर देखा जो ठीक मिला। एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया है। अस्पताल के 95 बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई होती मिली है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में 115 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर है। टाइप बी के 95 सिलिंडर है। चार बेड का आईसीयू वार्ड बना हुआ है। इसमें एक बेड का मॉनीटर खराब मिला जिसके बारे में सीएमएस के माध्यम से सीएमओ को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोविड के केस बढ़ रहे हैं इसलिए एहतियात के तौर पर अस्पताल में व्यवस्था जांची जा रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अस्पताल गेट, परिसर व पार्किंग स्थल पर जलभराव होता है। यह हिस्सा सड़क से काफी नीचे है। इसके लिए सीएसआर या अन्य माध्यम से भरान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पानी की निकासी की समस्या का 15-20 दिनों में समाधान हो जाएगा।
बता दें कि अस्पताल में जल निकासी न होने के कारण गेट, पार्किंग स्थल और परिसर में जगह-जगह जलभराव हो जाता है। हर साल बरसात में जलभराव होने से तीमारदारों को वाहन खड़े करने में भारी परेशानी होती है। अस्पताल में बेतरतीब ढ़ंग से जहां-तहां वाहन खड़े रहते हैं। अस्पताल की ओर से लगातार प्रशासन से इसका भरान कराने का आग्रह किया गया था लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका था। अब बरसात से शुरू होने पर फिर से प्रशासन को याद आई है।