फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Asphalting up to Dhanauri; patchwork to be done up to Haldua.

Udham Singh Nagar News: धनौरी तक डामरीकरण, हल्दुआ तक होगा पेचवर्क

Fri, 02 Oct 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 02 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Asphalting up to Dhanauri; patchwork to be done up to Haldua.
काशीपुर-रामनगर हाईवे पर डामरीकरण का कार्य शुरू हुआ
काशीपुर। काशीपुर-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। सड़क पर काशीपुर से धनौरी तक डामरीकरण और आगे हल्दुआ तक पैचवर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

धनौरी से लेकर रामनगर के तेलीपुरा तक नेशनल हाईवे को फोरलेन किया जा रहा है और धनौरी में बड़ा गोलचक्कर बन रहा है। बरसात के बाद काशीपुर-रामनगर हाईवे की हालत और ज्यादा खराब हो गई थी। काशीपुर से हल्दुआ तक जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। गड्ढों में पानी भरने से हादसों का खतरा कई गुना बढ़ गया था। बाइक और स्कूटी सवारों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार वाहन पलटने और गिरने की घटनाएं भी सामने आई थीं। स्थानीय लोगों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने कई बार एनएच और प्रशासन से सड़क सुधार की मांग की थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब विभाग ने कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन

एनएच सहायक के अभियंता मोहम्मद तहसीन ने बताया कि काशीपुर से धनौरी तक का हिस्सा फोरलेन परियोजना के प्रथम चरण से बाहर रखा गया है। इस 5-6 किलोमीटर के हिस्से में नई सड़क बनाई जा रही है। धनौरी से हल्दुआ तक फोरलेन का निर्माण होना है जिसके चलते वहां केवल गड्ढों को भरा जा रहा है। विभाग ने दीपावली से पहले कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है ताकि त्योहारी सीजन में रामनगर, नैनीताल जाने वाले पर्यटकों और यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed