{"_id":"f8fd9914ff419ce2ae1873a51fbe9244","slug":"asp-were-inspected-drunken-soldier-was-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी कर रहे थे मुआयना, धुत सिपाही कर रहा था हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी कर रहे थे मुआयना, धुत सिपाही कर रहा था हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएसपी के अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान नशे में धुत चालक सिपाही ने खूब हंगामा काटा। इस पर एएसपी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर करने को कहा है। सूत्रों के अनुसार दो दिन पहले भी सिपाही नशे में एक दरोगा से उलझ गया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एएसपी देवेंद्र पींचा ने कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, मालखाना, सफाई व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कुंडा थाना बनने के आठ साल बाद भी वहां की संपत्ति के अभिलेख काशीपुर में ही दर्ज होने पर नाराजगी जताई। साथ ही कमेटी बनाकर अपने-अपने थानों में सरकारी संपत्ति दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने को भी कहा।
विज्ञापन
इसी बीच आईटीआई थाने में तैनात एक चालक सिपाही नशे में धुत होकर कोतवाली पहुंच गया। अन्य सिपाही उसे बैरक में ले गए। लेकिन उसने वहां हंगामा काटना शुरू कर दिया। शोरशराबा सुनकर एएसपी ने अधीनस्थों से जानकारी ली। एएसपी ने कहा कि आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर किया जाएगा। इस मौके पर कोतवाल वीके जेठा, टांडा चौकी इंचार्ज अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन