{"_id":"5ce04f2ebdec2207697943ab","slug":"asia-cup-india-lost-to-pakistan-in-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया कप : फाइनल में पाकिस्तान से हारा भारत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशिया कप : फाइनल में पाकिस्तान से हारा भारत
Sun, 19 May 2019 12:00 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sun, 19 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के उपविजेता भारतीय टीम को ट्राफी देते अतिथि।
- फोटो : amar ujala
एशिया व्हीलचेयर क्रिकेट कप 2019 पर पाकिस्तान ने कब्जा जमाया है। फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने भारत को पांच विकेट से शिकस्त देकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन
नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन युनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल की ओर से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को भारत और बांग्लादेश के बीच लीग फाइनल मैच खेला गया। इसमें भारत की टीम ने बांग्लादेश को 30 रनों से हराकर एशिया कप 2019 के फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
इधर, शनिवार दोपहर को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता में भारत के कप्तान रमेश सरतापे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारत की टीम ने 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 210 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 19 ओवर की दूसरी बॉल में पांच विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता के मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार पाकिस्तान के खिलाड़ी लतीफ ने अपने नाम किया।
विज्ञापन
बेस्ट बॉलर का अवार्ड भारतीय खिलाड़ी सौरभ मलिक को और बेस्ट क्षेत्ररक्षण का पुरस्कार लक्ष्मण को दिया गया। इंटरनेशनल काउंसिल फॉर व्हीलचेयर के उपाध्यक्ष हरून रशीद ने बताया कि विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 60 हजार और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 30 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।