फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ashok Bansal New KGCCCI Chief

Udham Singh Nagar News: अशोक बंसल केजीसीसीआई के आठवीं बार अध्यक्ष बने

Wed, 12 Jul 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 12 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ashok Bansal New KGCCCI Chief
काशीपुर में केजीसीसीआई की वा​र्षिक बैठक को संबोधित करते नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक बंसल। संवाद
केजीसीसीआई की 34वीं वार्षिक आमसभा का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। कुमायूं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 34वीं वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान वर्ष 2023-24 के लिए सर्वसम्मति से अशोक बंसल को आठवीं बार चैंबर का अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष बंसल ने कहा कि राज्य में उद्योगों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की बहुत जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में लगने वाले नए उद्योगों पर सरकार की ओर से लगाए जा रहे विभिन्न प्रकार के शुल्क को हटाया जाना चाहिए तभी राज्य में नए उद्योग स्थापित होंगे।
बुधवार को बाजपुर रोड स्थित एक होटल सभागार में आयोजित केजीसीसीआई की वार्षिक आमसभा का शुभारंभ चैंबर के निवर्तमान अध्यक्ष विनीत कुमार संगल, अशोक बंसल, पवन अग्रवाल व राजीव घई ने किया। इस दौरान चैंबर के पूर्व अध्यक्ष संगल ने बताया उन्होंने नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी लाने के लिए शासन स्तर पर काफी प्रयास किए। जिसके परिणाम स्वरूप शासन ने नई एमएसएमई पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। अब पॉलिसी ड्राफ्ट के लिए चैंबर से सुझाव मांगे गए थे जो कि चैंबर ने लिखित में शासन को उपलब्ध करा दिया है। इसके अलावा चैंबर के प्रयास से शासन ने टूरिज्म पॉलिसी लागू की है। आईडीएस की अवधि बढ़ाने के लिए चैंबर के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने केंद्र स्तर पर पैरवी की है। एनएच-74 पर स्थित गदरपुर बाईपास का निर्माण पूरा कराकर यातायात के लिए खुलवाने समेत 2022-23 के अपने कार्यकाल में किए कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

आमसभा के दौरान वर्ष 2023-24 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से चैंबर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बंसल को अध्यक्ष चुना गया। आरके गुप्ता महासचिव, आलोक कुमार गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष व दीपांशु अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष बंसल ने सबसे पहले चैंबर सदस्यों का उनको अध्यक्ष चुने जाने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि चैंबर की स्थापना 1987 में की गई थी। उन्होंने बताया चैंबर स्थापना के समय से ही तत्कालीन उत्तर प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल तथा नवंबर 2000 में नवगठित राज्य उत्तराखंड के औद्योगिक विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि चैंबर के प्रयास से ही राज्य में औद्योगिक विकास को गति मिली है। दीर्घकालिक औद्योगिक विकास के लिए कुछ और ठोस पहल करने की आवश्यकता है। राज्य में पर्याप्त मात्रा में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण औद्योगिक विकास में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हमारा प्रयास रहेगा कि राज्य में उद्योगों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार कराया जाए ताकि यहां पर नए उद्योग स्थापित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट..........
नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक बंसल की प्राथमिकताएं :
- ऊधमसिंह नगर क्षेत्र में आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 87 व 74 का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाना।
- सिडकुल, पंतनगर में सुबह 8 से रात 10 बजे तक माल वाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित में संशोधन कराना।
- पंतनगर एयरपोर्ट से वायु सेवा को नियमित संचालन करवाना।
- आईटीडीसी पंतनगर लॉजिस्टिक कॉस्ट को कम कराना।
- रामनगर व काठगोदाम रेलवे स्टेशन से मुंबई, चेन्नई, अमृतसर व देश के अन्य प्रमुख शहरों के लिए सीधी ट्रेन सुविधा कराना।
- रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत कराए जाने का प्रयास करना।
- उद्योग लगाने पर सरकार की ओर से लगाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के शुल्कों को हटवाने का प्रयास।

नई कार्यकारिणी के सदस्य
भाष्कर शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, राजेंद्र तुल्स्यान, बीवी श्रीधर, विकास सिंह, शिवा प्रताप सिंह, अक्षत मिड्ढा, मयंक अग्रवाल, राजीव कुमार गोयल, शरत गोयल, विनीत अजीतसरिया, आरबी बिरादर, अभिलाष कमानी, नरेश कुमार घई व संजय कुमार अदलखा सदस्य चुने गए।

काशीपुर में केजीसीसीआई की वार्षिक बैठक को संबोधित करते नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक बंसल। संवाद

काशीपुर में केजीसीसीआई की वार्षिक बैठक को संबोधित करते नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक बंसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed