फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Asha Worker Protested

धरने पर आशा कार्यकर्ता, कांग्रेस, आप ने दिया समर्थन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Asha Worker Protested
काशीपुर में आशा कार्यकर्ताओं को समर्थन देती कांगेसी नेता अलका पाल। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/जसपुर/बाजपुर। 12 सूत्री मांगों के लिए आशा कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कांग्रेस पीसीसी सचिव अलका पाल ने धरना स्थल पर पहुंचकर आशाओं को अपना समर्थन दिया। वहां पर स्नेहलता चौहान, कमलेश, प्रेमा, सोनिया, लक्ष्मी, चित्रा, उमा आदि थीं। इधर, जसपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। वहां पर मधुबाला वर्मा, रूपा देवी, कौशल्या देवी, लता रानी, रेखा देवी, नूरजहां, फरजाना, नसरीन आदि थीं। वहीं, बाजपुर में अनशन स्थल पर पहुंचे यूनियन के प्रदेश महामंत्री डॉ. कैलाश पांडेय ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के विज्ञापनों पर अरबों रुपये खर्च करने वाली सरकार महिला कामगार आशाओं का खुला शोषण कर रही हैं। यूनियन की प्रांतीय उपाध्यक्ष रीता कश्यप ने कहा कि भाजपा की सरकार ने आशाओं को ओर ज्यादा कामों में उलझा दिया है लेकिन जब मासिक वेतन या मानदेय देने की बात आती है तो आशाओं को स्वैच्छिक कार्यकर्ता बता दिया जाता है। वहां पर सरोज, पूनम शर्मा, ज्योति, निशा, समीम जहाँ, सीमा कौर, गुरविंदर कौर, मंजीत कौर, मैना यादव, भावना पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed