फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Asha Worker Honerd in Rudrapur

उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Asha Worker Honerd in Rudrapur
रुद्रपुर। आशा सम्मेलन में शुक्रवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल, सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी और पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने किया।
विज्ञापन

रुद्रपुर स्थित एक होटल में आयोजित सम्मेलन में प्रथम आशा पुरस्कार लक्ष्मी जोशी को, द्वितीय आशा पुरस्कार राजकुमारी को और तृतीय आशा पुरस्कार सपना भद्रा को दिया गया। साथ ही ब्लॉक समन्वयक पुरस्कार रवि कुमार और प्रथम आशा फैसिलिटेटर पुरस्कार रीवा राठौर को दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक ठुकराल ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। कोरोना महामारी के दौरान आशाओं के कार्यों की सराहना की। विधायक ने आशाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की, ताकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पूर्व डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एलएम उप्रेती, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, समाज सेविका डॉ. रजनीश बत्रा, निधि शर्मा, प्रदीप महर, डीएस भंडारी, जावेद अहमद, आमिर खान, चांद मियां, मनोज आर्या, गोपाल आर्या, उमेश पाल, तौफीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed