फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ARTO in action mode

एआरटीओ ने उतारी नेताओं की हनक

Thu, 21 Apr 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 21 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
ARTO in action mode
कार्रवाई करते एआरटीओ - फोटो : amar ujala

 अपने वाहनों में बोर्ड लगाकर फर्राटा भरने वाले नेताओं की एआरटीओ प्रवर्तन ने हनक उतार दी। उन्होंने 20 वाहनों से नेम प्लेटें उतरवाई और उनका चालान किया। कागजात नहीं होने पर मुख्य शिक्षाधिकारी और एक नेताजी का वाहन सीज कर दिया। शराब के नशे में बाइक चला रहे व्यक्ति को भी पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। सघन चेकिंग अभियान में एआरटीओ ने 16 वाहनों को सीज किया, जबकि 40 का चालान किया। एआरटीओ की कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। 

विज्ञापन

विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी रुतबा जमाने के लिए अपने वाहनों में नेम प्लेटें लगाकर घूमते हैं। बुधवार को एआरटीओ आरपी राठौर ने किच्छा रोड, गदरपुर रोड और हल्द्वानी रोड में चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के वाहनों से पदनाम लिखी प्लेटें उतरवाई और जब्त कर लीं। सभी वाहनों का चालान किया गया। कांग्रेस के एक नेताजी के पास कागज नहीं होने पर मारुति कार को सीज कर दिया। एआरटीओ राठौर ने बताया कि मुख्य शिक्षाधिकारी की बोलेरो में पदनाम प्लेट लगी थी, लेकिन वह वाहन में नहीं थे।
विज्ञापन

चालक के पास वाहन के कागजात भी नहीं थे। इसलिए वाहन को सीज कर दिया गया। कुल 20 वाहनों से नेम प्लेटें हटकर चालान किया गया। एक भाजपा के पदाधिकारी और बाकी कांग्रेस के पदाधिकारियों के वाहनों से प्लेटें उतारी गई। कागज नहीं होने पर कार, ट्रक, आटो  सहित  16 वाहनों को सीज और 40 का चालान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो से उतारी फर्जी नीली बत्ती
रुद्रपुर। एआरटीओ प्रवर्तन आरपी राठौर ने बताया कि चेकिंग के दौरान नीली बत्ती लगाकर घूम रही बोलेरो संख्या यूके04एल 7575 को रोका गया। प्राइवेट वाहन में नीली बत्ती लगी होने से उन्हें शक हो गया। पूछताछ में वाहन में बैठे चालक के साथ बैठे व्यक्ति ने पहले तो खुद को सीतापुर का सीओ सिटी बताया और फिर पिता को सीओ बताया। जब गाड़ी का नंबर जांचा गया तो वह किसी और के नाम पर रजिस्टर्ड निकली। पहले तो नीली बत्ती उतरवाकर जब्त की गई। बाद में वाहन को छोड़कर दोनों लोग वहां से चलते बने। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed