{"_id":"5717d1a54f1c1bb8628b4be6","slug":"arto-in-action-mode","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने उतारी नेताओं की हनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने उतारी नेताओं की हनक
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
कार्रवाई करते एआरटीओ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने वाहनों में बोर्ड लगाकर फर्राटा भरने वाले नेताओं की एआरटीओ प्रवर्तन ने हनक उतार दी। उन्होंने 20 वाहनों से नेम प्लेटें उतरवाई और उनका चालान किया। कागजात नहीं होने पर मुख्य शिक्षाधिकारी और एक नेताजी का वाहन सीज कर दिया। शराब के नशे में बाइक चला रहे व्यक्ति को भी पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। सघन चेकिंग अभियान में एआरटीओ ने 16 वाहनों को सीज किया, जबकि 40 का चालान किया। एआरटीओ की कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी रुतबा जमाने के लिए अपने वाहनों में नेम प्लेटें लगाकर घूमते हैं। बुधवार को एआरटीओ आरपी राठौर ने किच्छा रोड, गदरपुर रोड और हल्द्वानी रोड में चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के वाहनों से पदनाम लिखी प्लेटें उतरवाई और जब्त कर लीं। सभी वाहनों का चालान किया गया। कांग्रेस के एक नेताजी के पास कागज नहीं होने पर मारुति कार को सीज कर दिया। एआरटीओ राठौर ने बताया कि मुख्य शिक्षाधिकारी की बोलेरो में पदनाम प्लेट लगी थी, लेकिन वह वाहन में नहीं थे।
विज्ञापन
चालक के पास वाहन के कागजात भी नहीं थे। इसलिए वाहन को सीज कर दिया गया। कुल 20 वाहनों से नेम प्लेटें हटकर चालान किया गया। एक भाजपा के पदाधिकारी और बाकी कांग्रेस के पदाधिकारियों के वाहनों से प्लेटें उतारी गई। कागज नहीं होने पर कार, ट्रक, आटो सहित 16 वाहनों को सीज और 40 का चालान किया गया।
विज्ञापन
बोलेरो से उतारी फर्जी नीली बत्ती
रुद्रपुर। एआरटीओ प्रवर्तन आरपी राठौर ने बताया कि चेकिंग के दौरान नीली बत्ती लगाकर घूम रही बोलेरो संख्या यूके04एल 7575 को रोका गया। प्राइवेट वाहन में नीली बत्ती लगी होने से उन्हें शक हो गया। पूछताछ में वाहन में बैठे चालक के साथ बैठे व्यक्ति ने पहले तो खुद को सीतापुर का सीओ सिटी बताया और फिर पिता को सीओ बताया। जब गाड़ी का नंबर जांचा गया तो वह किसी और के नाम पर रजिस्टर्ड निकली। पहले तो नीली बत्ती उतरवाकर जब्त की गई। बाद में वाहन को छोड़कर दोनों लोग वहां से चलते बने।