{"_id":"5e4addf98ebc3eccde1dfdb4","slug":"arresting-in-kashipur-kashipur-news-hld3740186198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक में पति ने ही ले ली जसवीर की जान, मुंह दबाकर मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक में पति ने ही ले ली जसवीर की जान, मुंह दबाकर मारा
विज्ञापन
जसपुर कोतवाली में पुलिस टीम के साथ आरोपी।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। पति ही जसवीर कौर का हत्यारा निकला। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने सोमवार को कोतवाली में ग्राम सुआवाला की जसवीर कौर हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 12 फरवरी की शाम को पुलिस को एलबीएस कॉलेज के पास गन्ने के खेत में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतका की शिनाख्त जसवीर कौर उर्फ सिमरन कौर पत्नी हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई थी। मौके से मृतका का पर्स, मोबाइल, एक जूता व मेकअप का सामान बरामद हुआ था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जसवीर की मौत उसका मुंह दबाने की वजह से होना बताई गई थी। मृतका के भाई राजेंद्र सिंह ने अपने जीजा हरविंदर उर्फ हैप्पी, उसके पिता चरणजीत सिंह, सास रानो कौर व देवर हरजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमें का गठन किया गया था। इसके अलावा एसओजी टीम भी लगाई गई थी। पूछताछ में पता लगा कि हरविंदर उर्फ हैप्पी को अपनी पत्नी जसवीर के चरित्र पर शक था। 6 फरवरी को वह अपने ममेरे भाई की शादी में गई थी। अगले दिन वह वापस ससुराल लौट आई। आठ फरवरी को जसविंदर का अपने पति हैप्पी के साथ झगड़ा हुआ तो हैप्पी ने उसका मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया। 11 फरवरी की रात दोनों के बीच फिर विवाद हुआ।
विज्ञापन
आवेश में हैप्पी ने मुंह दबाकर जसवीर कौर की हत्या कर दी। इसके बाद अपने पिता, भाई और भतीजे की मदद से शव को ले जाकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। वारदात को दुष्कर्म का रूप देने के लिए आरोपियों ने मृतका के शव को अर्द्धनग्न कर दिया और मौके पर आपत्तिजनक वस्तुएं डाल दी। पुलिस ने आरोपी पति हरविंदर सिंह, ससुर चरणजीत सिंह और तरनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि चौथा आरोपी हरजीत फरार बताया गया है।
जसपुर। करीब डेढ़ दशक तक चले प्रेम संबंधों का दुखद अंत हो गया। 15 वर्ष पूर्व जसवीर कौर ने हरविंदर सिंह हैप्पी से प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक पुत्र एक पुत्री है। पिछले कुछ समय से हैप्पी को पत्नी के चरित्र पर शक था। हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल उमेद सिंह दानू, एसएसआई ललित जोशी, एसआई गोविंद सिंह, विनय मित्तल, सहदुल बहार, गणेश दत्त, मनोज जोशी, अर्जुन सिंह, भूमिका पांडे , कुलदीप कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार आदि शामिल थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।