{"_id":"64d7bb8907f5dadab103b4d7","slug":"arrested-for-attempt-to-murder-case-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-2025-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 12 Aug 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 12 Aug 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। चार दिन पहले मोमो खाने गए युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी अनुषा बडोला ने बताया कि आठ अगस्त की रात घासमंडी में मोमो खाने गए ऋषभ गुप्ता पर रम्पुरा निवासी गोविंद शर्मा, कुंदन कोली और घासमंडी निवासी सोनू उर्फ सम्मी ने हमला कर दिया था। हमले में ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके पिता अनिल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को संपतपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि ऋषभ गोविंद शर्मा की पत्नी पर टिप्पणी कर परेशान करता था। इसी बात को लेकर आरोपियों की उससे तकरार हुई थी। सीओ ने बताया कि गोविंद शर्मा पर चोरी और कुंदन पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज है।
युवक को लहूलुहान किया, केस दर्ज
काशीपुर। जीत कॉलोनी महेशपुरा निवासी मनोज पाल पुत्र स्व. राजकुमार ने बांसफोड़ान पुलिस चौकी में तहरीर सौंपी। बताया कि आठ अगस्त की रात करीब 11 बजे उसका भाई रवि पाल मुरादाबाद रोड से चाय पीकर लौट रहा था कि इसी दौरान जसपुर बस अड्डा वाइन शॉप के पास मिले महेशपुरा वाल्मीकि बस्ती निवासी पवन और आलोक ने कुछ युवकों की मदद से रवि को लहूलुहान कर दिया और घसीटने के बाद महेशपुरा चुंगी के पास मरणासन्न हालत में फेंक गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस सेवा 108 की मदद से उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। इसलिए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पवन, आलोक और अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टेंपो चालकों पर ई-रिक्शा चालकों को पीटने का आरोप
काशीपुर। ई-रिक्शा चालकों ने शनिवार को कोतवाली पुलिस में टेंपो चालकों के खिलाफ तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि वह लोग रोडवेज बस स्टेशन से बाजपुर रोड स्थित आलू फार्म तक ई-रिक्शा चलाते हैं लेकिन कई टेंपो चालक उन लोगों समेत ई-रिक्शा में बैठे यात्रियों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। विरोध करने पर यह लोग उन लोगों के साथ मारपीट कर अभद्रता करते हैं। तहरीर सौंपने वालों में यशपाल सिंह, जगदीश, राजकुमार, दिनेश, राजीव सिंह, दिनेश कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि रहे।