फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Army personnel accused of having physical relations with woman on the pretext of marriage

Rudrapur: सैन्यकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Sat, 18 Apr 2026 11:03 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 18 Apr 2026 11:03 AM IST
सार

गदरपुर में आर्मी में तैनात युवक पर शादी का झांसा देकर महिला से चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Army personnel accused of having physical relations with woman on the pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

गदरपुर में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सैन्य कर्मी ने झूठ बोलकर विवाहित महिला को प्रेम जाल में फंसाया और चार साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

गदरपुर निवासी एक महिला ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। चार साल पहले उसकी मुलाकात गूलरभोज निवासी एक युवक से हुई थी। वह वर्तमान में आर्मी में तैनात है। आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया और उसके बच्चों को भी साथ में रखने की बात कही। उसने युवक पर विश्वास कर उसके कहने पर शारीरिक संबंध बनाती रही। दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में युवक के भाइयों को भी पता था। कुछ दिन पूर्व उसे पता चला कि युवक की डेढ़ साल पहले शादी हो चुकी है। जब उसने युवक से बात करनी चाही तो वह मुकरने लगा और दबाव डालने पर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि मामले में संबंधित कोतवाली को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed