फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Army constable returning from his brother's marriage dies in an accident

मौसेरे भाई की शादी से लौट रहे सेना के हवलदार की हादसे में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Army constable returning from his brother's marriage dies in an accident
मृतक अर्जुन सैनी - फोटो : BAZPUR
काशीपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार सेना के हवलदार की मौत हो गई। हादसे में उसकी दोनों बेटियां भी घायल हो गईं। घायल बेटियों को रामनगर रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हो सका है।
विज्ञापन

धूमाकोट (पौड़ी गढ़वाल) निवासी देवेंद्र सिंह (40) पुत्र बच्चन सिंह कुछ वर्ष पहले परिवार के साथ पीरूमदारा (रामनगर) स्थित सैनिक कॉलोनी में आकर बस गए थे। वर्तमान में वह जबलपुर (मध्यप्रदेश) में बंगाल इंजीनियर यूनिट में हवलदार के पद पर तैनात थे। 11 अक्तूबर को देवेंद्र अवकाश लेकर घर आए थे।
विज्ञापन

चार नवंबर को उन्हें ड्यूटी पर लौटना था। रविवार को नया झिरना में उनकी मौसी के बेटे की शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए देवेंद्र बेटी निहारिका और इशिता को साथ लेकर गए थे। रविवार रात ही देवेंद्र बेटियों को लेकर स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे। हिम्मतपुर चौराहे पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से बेटियां सड़क किनारे जा गिरीं जबकि देवेंद्र वाहन की चपेट में आ गए। उधर, से गुजर रहे एक दंपती ने देवेंद्र की बेटियों को अपनी कार से रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया।
देवेंद्र को भी 108 की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार देवेंद्र की बेटियों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। मृतक अपने पीछे दो बेटियों के साथ ही पत्नी और एक बेटे को बिलखता छोड़ गए हैं।
हाईवे पर डंपर ने युवक को रौंदा, मौत
बाजपुर। दोस्त की शादी में आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
सोमवार को यूपी के सब्जी मंडी स्वार (रामपुर) निवासी अर्जुन सैनी (21) अपने दोस्त की शादी में बाजपुर के गांव महेशपुरा में आया था। बरात चढ़त होने के बाद अर्जुन सैनी हाईवे पर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच काशीपुर की ओर से आ रहे एक डंपर ने उसे रौंद दिया। हादसे में अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई।
युवक की मौत से शादी समारोह की खुशियां शोक तब्दील हो गईं। सूचना पर दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कोरंगा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के परिजनों को सूचना दी। इधर, ग्रामीणों के पीछा करने पर चालक डंपर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया।

समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि चालक डंपर को तेज गति से चला रहा था। घटना से पहले एक बाइक सवार भी डंपर की चपेट में आने से बाल-बाल बचा था।

काशीपुर, मृतक देवेंद्र सिंह का फाइल फोटो।

काशीपुर, मृतक देवेंद्र सिंह का फाइल फोटो।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed