फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five accused of shooting a young man arrested from Moradabad Uttarakhand news in hindi

रुद्रपुर: युवक की गोली मारकर हत्या करने के पांच आरोपी मुरादाबाद से दबोचे, पंजाब भागने की फिराक में थे सभी

Thu, 27 Oct 2022 05:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 27 Oct 2022 05:59 PM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी काले रंग की कार में सवार में होकर पंजाब भाग रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कोर्ट के समक्ष पेश किया। मेट्रोपोलिस गेट पर एक युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Five accused of shooting a young man arrested from Moradabad Uttarakhand news in hindi
रुद्रपुर में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : RUDRAPUR

विस्तार

मेट्रोपोलिस गेट पर एक युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पिस्टल के साथ आरोपियों के वाहन को भी कब्जे में लिया है। आरोपी पंजाब भागने की फिराक में थे। आशंका जताई गई है कि सभी आरोपी पंजाब से विदेश भी भाग सकते थे।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि दीपावली की रात को मेट्रोपोलिस सिटी के अंदर गांव दुर्जनपुर (बिलासपुर) निवासी दलजीत सिंह के साथ गांव गदय्या, (बिलासपुर) निवासी गुरवीर सिंह का पटाखा छोड़ने की वजह से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष से कई लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि गुरवीर सिंह ने फायरिंग कर दी जिसमें दलजीत की पीठ में गोली लग गई।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाने के दौरान दलजीत की मृत्यु हो गई। पंतनगर थाना पुलिस ने दलजीत के भाई की तहरीर पर गुरवीर सिंह, बिलासपुर निवासी कंवल सिंह, पहाड़गंज निवासी अमनदीप सिंह, भदईपुरा निवासी जतिन वर्मा, सत्रह खेड़ा निवासी प्रभजोत सिंह व मुकुल बत्रा सहित पांच-छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पंतनगर थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और जांच के बाद आरोपी गुरवीर सिंह, कंवल सिंह, अमनदीप सिंह, जतिन वर्मा और प्रभजोत सिंह को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी मुकुल बत्रा अभी फरार है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी काले रंग की कार में सवार में होकर पंजाब भाग रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 147, 149, 120बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कोर्ट के समक्ष पेश किया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी गुरवीर सिंह की निशानदेही पर पंतनगर थाना पुलिस ने संजय वन गेट से हल्द्वानी की तरफ झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल भी बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। मामले में और भी कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।


ये भी पढ़ें...Kashipur: चप्पे-चप्पे से वाकिफ थे महल सिंह के हत्यारे, शूटरों की 13 दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त

ये रहे टीम में शामिल
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में पंतनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी, विक्रम राठौर, नीरज चौधरी, विकास चौधरी, कमलेश भट्ट, पंकज कुमार, विजेंद्र शाह, कमाल हसन, अनिल उपाध्याय, मोहन भट्ट, दिनेश रावत आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed