फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Area will be distributed to sugar mill.

चीनी मिलों को गन्ने का क्षेत्रफल बांटने परमंथन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Area will be distributed to sugar mill.
गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय के बहुउद्देशीय भवन में बैठक के दौरान मौजूद किसान। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। चीनी मिलों को गन्ने का क्षेत्रफल बांटने के लिए बृहस्पतिवार को गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय में किसान, चीनी मिल और गन्ना आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान किसान चीनी मिल के अधिकार क्षेत्र के बारे में विचार किया गया। किसानों ने समस्या उठाते हुए कहा कि केंद्रों पर घटतौली बंद की जानी चाहिए और किसानों का गन्ना खेत में सूखने की नौबत न आए।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त कार्यालय के बहुउद्देशीय भवन में हुई बैठक में किसानों ने कहा कि उन्हें हर साल गन्ने की बिक्री के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। दो मुख्य परेशानियों हर साल उनके सामने खड़ी रहती हैं जिनमें एक मुख्य समस्या घटतौली की है। सरकारी गन्ना क्रय क्रेंदों पर गन्ने की घटतौली कर किसान का हक मारा जाता है। किसानों की खून पसीने की कमाई बिचौलिए हजम कर जाते हैं। इस बार ऐसी स्थिति किसी हाल में नहीं बननी चाहिए। इस पर गन्ना आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने मिल संचालकों से कहा कि किसी भी दशा में इस तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। घटतौली पर पूरी तरह विराम लगाया जाना चाहिए। किसानों ने कहा कि कई बार मिल समय से गन्ना नहीं खरीदती जिसके चलते गन्ना खेतों में सूखने की स्थिति बन जाती है। गन्ना खेतों में सूखने की स्थिति नहीं बननी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, जिला महासचिव बलजिंदर सिंह संधू, काशीपुर ब्लॉक अध्यक्ष टीका सिंह सैनी, विक्की रंधावा, कश्मीर सिंह, कल्याण सिंह ढिल्लो, चौधरी रवि बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठने के लिए जगह न होने पर किसानों ने जताया विरोध
काशीपुर। गन्ना आयुक्त कार्यालय में बुलाई गई बैठक में किसानों के खड़े रहने का साथी किसानों ने विरोध किया। अधिकारियों ने बहुउद्देशीय भवन में किसानों की बैठक कराई। गन्ना सुरक्षण को लेकर बृहस्पतिवार को गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी। पहले बैठक का आयोजन कांफ्रेंस हाल में किया जाना चाहिए था। किसान हॉल में पहुंचे तो सभी को बैठने के लिए जगह नहीं मिली। किसान नेता बलजिंदर सिंह संधू ने विरोध करते हुए कहा कि किसान दूर-दूर से आए हैं। सभी किसानों को बैठक में हिस्सा लेने का मौका मिलना चाहिए। आधे किसान बैठक में हिस्सा लें और आधे बाहर बैठकर इंतजार करें ऐसा ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भले ही किसी खाली मैदान में बैठक कराई जाए लेकिन अलग से कराई जाए। अगर ऐसा न किया गया तो किसान बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके बाद बहुउद्देशीय भवन में किसानों को बिठाकर बैठक का आयोजन किया गया। इस पर किसान शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed