फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Apply for admission in ITI by 6th July

Udham Singh Nagar News: आईटीआई में प्रवेश के लिए छह जुलाई तक करें आवेदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Apply for admission in ITI by 6th July
-अगस्त से शुरू होने वाले सत्र 2024 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रकिया जारी
विज्ञापन

गूलरभोज। अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित आईटीआई में अगस्त से प्रारंभ होने वाले सत्र में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि छह जुलाई तक है। आईटीआई अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगस्त से शुरू होने वाले सत्र 2024 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रकिया जारी है। प्रवेश के लिए निर्धारित 88 सीटों में 30 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 6 जुलाई की सांय पांच बजे तक ही है। इस सत्र में फिटर ट्रेड में 20, स्टेनोग्राफी हिंदी एवं कोपा में 24-24, और वेल्डर में 20 सीटों में प्रवेश लिए जाने हैं। बताया कि निर्धारित तिथि तक फाॅर्म जमा करने वाले अभ्यर्थियों में से शैक्षिक योग्यता की मैरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे। संस्थान में प्रवेश लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को सरकार की ओर से निशुल्क छात्रावास, भोजन, वस्त्र, स्टेशनरी आदि सुविधा प्रदान की जाती है। बताया कि संस्थान में बालक छात्रावास ही था, अब बालिका छात्रावास का निर्माण अंतिम चरण में है। इस भवन के हस्तांतरण के बाद बालिकाओं को भी छात्रावास की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed