फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Anushka Priyadarshini has increased the prestige of the area by scoring 99 percent marks in Intermediate

CBSE Results: मोबाइल का त्यागकर कड़ी मेहनत से चमकी अनुष्का प्रियदर्शी, हासिल किए 99 फीसदी अंक; अब ये है सपना

Tue, 13 May 2025 05:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 13 May 2025 05:35 PM IST
सार

CBSE Results 2025: शिक्षक परिवार की छात्रा अनुष्का ने इंटरमीडिएट में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने यह उपलब्धि बिना ट्यूशन के कड़ी मेहनत से प्राप्त की है। वह सिविल परीक्षा पास कर देश और समाज की सेवा करना चाहती हैं।

विज्ञापन
Anushka Priyadarshini has increased the prestige of the area by scoring 99 percent marks in Intermediate
अनुष्का प्रियदर्शी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल से दूरी बनाकर शिक्षक परिवार की छात्रा अनुष्का प्रियदर्शी ने इंटरमीडिएट में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने यह उपलब्धि बिना ट्यूशन के कड़ी मेहनत से प्राप्त की है। वह सिविल परीक्षा पास कर देश और समाज की सेवा करना चाहती हैं।

विज्ञापन

गढ़वाल सभा निवासी और विजन वैली स्कूल की छात्रा अनुष्का प्रियदर्शी ने सीबीएसई 12वीं में 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उसके 10वीं में भी 93.2 प्रतिशत अंक थे। उसने बताया कि दसवीं मं नंबर कम आने पर वह 11वीं से ही कड़ी मेहनत करने लगी। उसने बताया कि परीक्षा के समय ब्रेक लेकर पढ़ाई करती थी। परीक्षा के समय मोबाइल स्विच ऑफ करके रख दिया था। स्कूल समय में भी एक-दो घंटा ही मोबाइल का प्रयोग करती थी।

विज्ञापन

अनुष्का ने बताया कि पिता उमेश लाल जीआईसी करनपुर में इतिहास और माता ऋषिका टम्टा जीजीआईसी मालधन में अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता हैं। छोटी बहन ऋषिता प्रियदर्शी सातवीं की छात्रा है। मामा अशोक टम्टा ने सिविल परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह सेल्स टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर हैं। परिवार से सिविल सेवा में जाने की प्रेरणा लेकर तैयारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉपर टिप्स
बिना तनाव लिए निरंतर अभ्यास में जुटे रहें। शिक्षकों के बताए पाठ्यक्रम पर फोकस बनाए रखें और सोशल मीडिया से दूर रहें। अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाकर पढ़ाई करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed