फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Another consignment of drugs recovered in Kichha

UK: फिर बरामद हुई नशीली दवाइयों की खेप, ड्रग विभाग व स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स का छापा; एक और डॉक्टर गिरफ्तार

Fri, 19 Dec 2025 12:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 19 Dec 2025 12:30 PM IST
सार

ड्रग विभाग और स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स ने एक अवैध क्लीनिक चलाने वाले अपंजीकृत डॉक्टर के घर से नशीली दवाओं की भारी मात्रा जब्त की है। आरोपी क्लीनिक के बहाने युवाओं को नशे की गोलियां बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

विज्ञापन
Another consignment of drugs recovered in Kichha
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ड्रग विभाग और स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स ने क्लीनिक चला रहे एक और अपंजीकृत डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में नशे की गोलियां बरामद की हैं। आरोपी क्लीनिक की आड़ में नशे की गोलियां बेच कर क्षेत्र की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा था। पुलभटटा पुलिस ने अपंजीकृत डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। इसी गांव से बुधवार को एक अन्य आरोपी से भी नशे की गोलियां बरामद कर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा था।

विज्ञापन

बुधवार को वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, स्पेशल टास्क फोर्स की टीम पुलभटटा पुलिस के साथ क्षेत्र में बड़ी संख्या में नशे की गोलियों की बिक्री की सूचना पर ग्राम दोपहरियां पहुंची। टीम ने सबसे पहले गांव के पंतपुरा रोड पर अपंजीकृत क्लीनिक चला रहे हरप्रसाद के घर के बाहर बने क्लीनिक पर दबिश दी। क्लीनिक से बड़ी मात्रा में नशे की दवाइयां बरामद की गईं।

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार 7700 गोलियां व 720 कैप्सूल बरामद किए गए हैं। बाद में टीम हरप्रसाद को गिरफ्तार कर पुलभटटा थाने ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ धारा 8-22 एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कई वर्षों से दोपहरियां में क्लीनिक चलाता था। वह गांव के लोगों का उपचार करता था। उसका क्लीनिक व घर एक ही परिसर में बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में नैनीताल की वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, पूजा रानी, निधि शर्मा, पूजा जोशी, हर्षिता, पूरन सिंह मर्तोलिया, पंकज भट्ट, पंकज कंडारी, मुजफ्फर अली आदि शामिल रहे।

सुबह से देर रात तक चली कार्रवाई
बुधवार को टीम की ओर से कार्रवाई दिन भर चली। सुबह टीम ने अपंजीकृत क्लीनिक चलाने वाले आरोपी पूरन लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बाद में टीम ने देर रात तक कार्रवाई करके दूसरे क्लीनिक से नशे की गोलियां बरामद कर आरोपी हरप्रसाद को गिरफ्तार किया। दोनों पिछले लंबे अर्से से गांव में अपंजीकृत क्लीनिक चला रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों को नशे की यह खेप इकरार नामक युवक देता था। दोनों इन गोलियों को गांव के आसपास रहने वाले नशेड़ियों को महंगे दामों पर बेच देते थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed