फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Another accused Pappu's name surfaced in Mukesh murder case, search continues

मुकेश हत्याकांड में एक और आरोपी पप्पू का नाम सामने आया, तलाश जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Another accused Pappu's name surfaced in Mukesh murder case, search continues
काशीपुर। मुकेश हत्याकांड में पुलिस ने गढ़ीनेगी निवासी जावेद को क्लीन चिट दे दी है। हिरासत में लिए गए जावेद को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। इस मामले में पुलिस को एक अन्य आरोपी पप्पू की तलाश है। उसकी गिरफ्तार के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन

यूपी के आगरा जिले के थाना कमलानगर निवासी मुकेश कुमार (24) पुत्र वीर बहादुर पिछले तीन वर्षों से कचनालगाजी में अपनी ससुराल में रह रहा था। शादी के चार वर्ष बाद ही पत्नी उर्मिला के दबाव में वह काशीपुर आ गया था। उसका शादी से पहले से ही फैजान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुकेश बीती 30 अप्रैल को ही पैतृक गांव से लौटा था। उसी रात उसकी मां मुन्नी से फोन पर बात हुई थी। अगले दिन वह अचानक गायब हो गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने 13 मई को उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी। पुलिस ने इस घटना का खुलासा मुकेश की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और प्रेमी फैजान को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मानपुर स्थित गुरुद्वारे के पीछे ढेला नदी से मृतक मुकेश का शव बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने गढ़ीनेगी निवासी जावेद को भी हिरासत में लिया था। उसका फैजान से दोस्ताना बताया गया था लेकिन मुकेश हत्याकांड में उसकी कोई भूमिका नहीं पाई गई। इस पर पुलिस ने जावेद को उसके पिता और भतीजे के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की जांच पड़ताल में इस मामले में एक अन्य आरोपी पप्पू की भूमिका प्रकाश में आई है। पुलिस उसकी धरपकड़ के प्रयास में जुटी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed