फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ankit was murdered when he got in the middle of a love affair.

एसएसपी ने किया खुलासा: प्रेम संबंधों के बीच आने पर हुई अंकित की हत्या, वारदात में 16 साल का किशोर भी शामिल

Sat, 18 Jan 2025 11:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2025 11:23 AM IST
सार

फैक्टरी सुपरवाइजर की हत्या प्रेम संबंध के बीच में आने की वजह से हुई थी। पुलिस ने हत्या में नाबालिग के साथ ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। नाबालिग को कोर्ट में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है, वहीं मुख्य आरोपी से पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
Ankit was murdered when he got in the middle of a love affair.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर सिडकुल के फैक्टरी सुपरवाइजर की हत्या प्रेम संबंध के बीच में आने की वजह से हुई थी। पुलिस ने हत्या में नाबालिग के साथ ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। नाबालिग को कोर्ट में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है, वहीं मुख्य आरोपी से पूछताछ जारी है। शुक्रवार शाम एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बरेली के थाना शाही स्थित ग्राम काशीपुर बफरी निवासी नरेश पुरी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ उनके बेटे अंकित की हत्या का केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि बेटा अंकित सिडकुल की एक फैक्टरी में सुपरवाइजर था और फुलसुंगा में किराये पर रहता था।

विज्ञापन


13 जनवरी की शाम अंकित फैक्टरी जाने के लिए बाइक से निकला था। रास्ते में युवक ने अंकित से लिफ्ट ली और वन शक्ति मंदिर के पास बाइक रुकवाकर बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामले की छानबीन के साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर घटना वाले दिन अंकित के साथ दिखे लड़के को चिह्नित कर लिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बाल अवचारी किशोर को संरक्षण में लिया था। इस हत्या में मुख्य अभियुक्त के रूप में पवन कुमार निवासी ग्राम सकरस पोस्ट-जसाई नागर थाना बहेड़ी जिला बरेली और हाल निवासी श्मशान भूमि वाली रोड वार्ड नंबर सात ट्रांजिट कैंप का नाम प्रकाश में आया था। शुक्रवार की शाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बहेड़ी के ग्राम जाफरपुर से पवन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पवन सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करता था। उसका अपनी महिला मित्र को लेकर अंकित से विवाद चल रहा था। पवन ने 16 साल के बाल अवचारी को साथ मिलकर अंकित को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 13 जनवरी को साजिश के तहत बाल अवचारी अंकित की बाइक पर बैठा था। वनशक्ति मंदिर से हनुमान ढाल को जाने वाले रास्ते में सुनसान जगह पाकर किशोर ने बाइक को रुकवाया था। इस दौरान पीछे से बाइक पर पहुंचे पवन ने उसकी मदद से चाकू से वार कर अंकित की हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों परिवार के साथ गायब चल रहे थे। पवन से पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद करने की कोशिश की जा रही है।


तीन जनवरी को मारने का था प्लान
पवन महिला मित्र को लेकर अंकित से खुन्नश खाए था। तीन जनवरी को अंकित के फैक्टरी जाने वाले रास्ते की रेकी भी की थी। उस दिन बाइक पर अंकित के साथ एक और व्यक्ति बैठा था। इस पर पवन घटना को अंजाम नहीं दे पाया था। इसके बाद उसने फिर से साजिश रची और 13 जनवरी को सहयोगी के साथ मिलकर अंकित की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed