फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Anirudh and Sameer first in quiz

Udham Singh Nagar News: क्विज में अनिरुद्ध और समीर प्रथम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Anirudh and Sameer first in quiz
काशीपुर। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में क्विज, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने किया। क्विज प्रतियोगिता के सेकेंडरी वर्ग में राउमावि मानपुर के अनिरुद्ध प्रथम, सीनियर सेकेंडरी वर्ग में राइंका जोशी मंजरा के समीर पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में संयोजक व राइंका जोशी मंजरा के प्रधानाचार्य रवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता सीनियर सेकेंडरी और सेकेंडरी स्तर पर आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता में सेकेंडरी वर्ग में जीबी पंत इंटर कॉलेज की काजल प्रथम, सीनियर सेकेंडरी वर्ग में राइंका जोशी मंजरा की जसविंदर कौर प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वाद-विवाद के सेकेंडरी वर्ग में पक्ष में कविता माडर्न पब्लिक स्कूल की रूबी खातून प्रथम व विपक्ष में उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के मौ. नाजिम प्रथम स्थान पर रहे। सीनियर सेकेंडरी वर्ग पक्ष में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की मरियम मंसूर प्रथम व विपक्ष में आर्य कन्या इंटर कॉलेज काशीपुर की महिमा चौधरी प्रथम स्थान पर रहीं। वहां देवेश प्रसाद, श्रवण कुमार गुप्ता, अमित बाटला, बीआरसी प्रभारी अनिल चौहान, कौशलेश गुप्ता, रवि जोशी, राजेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed