फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Angry people staged a sit-in at the Kotwali gate demanding the arrest of the accused car driver.

Udham Singh Nagar News: आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी के लिए गुस्साए लोगों ने कोतवाली गेट पर दिया धरना

Mon, 27 Apr 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 27 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Angry people staged a sit-in at the Kotwali gate demanding the arrest of the accused car driver.
बाजपुर। सड़क हादसे में हुई युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली में हंगामा कर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की पुरजोर मांग की। पुलिस के आश्वासन पर लोग शांत हो गए।
विज्ञापन


बीती 19 अप्रैल को ग्राम भट्टपुरी में कार की टक्कर से स्कूटी सवार गांव दूधिया कॉलोनी निवासी रवि की मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी कार चालक भाग गया था। रविवार को मृतक के परिवारीजन और ग्रामीण एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली गेट पर हंगामा कर सांकेतिक धरना दिया। मौके पर पहुंचे एसएसआई विक्रम धामी ने लोगों को समझाकर शांत किया। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। एसएसआई के अनुसार चालक की कार पुलिस के कब्जे में है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। है। मौके पर मृतक की पत्नी आशा देवी, राजू, हिमांशू, सत्य ठाकुर, हरप्रसाद, आशा देवी, रजनी, कौशल देवी, लक्ष्मी, नेहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed