फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Angered by not getting admission in school, the student consumed poisonous substance

Udham Singh Nagar News: स्कूल में प्रवेश नहीं मिलने पर क्षुब्ध छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ

Thu, 09 May 2024 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 09 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Angered by not getting admission in school, the student consumed poisonous substance
काशीपुर। विद्यालय में प्रवेश नहीं होने से क्षुब्ध एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पैगा निवासी एक छात्रा कक्षा आठ की परीक्षा उत्तीर्ण कर जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज में 9वीं में प्रवेश लेना चाहती है। इसके लिए वह विद्यालय गई थी लेकिन कुछ प्रमाणपत्र अधूरे पाए जाने पर लौटा दिया। बुधवार को वह फिर अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज पहुंची जहां शिक्षिकाओं ने विद्यालय में सीट फुल होने की बात कह कर वापस कर दिया। प्रवेश न मिलने से क्षुब्ध छात्रा घर लौट आई। बताते हैं कि कई चक्कर काटने के बाद भी जब प्रवेश नहीं मिला तो क्षुब्ध छात्रा ने कोई जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। इस संबंध में पक्ष जानने के लिए प्रधानाचार्य से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। अस्पताल के डॉ. रवि सहोता ने बताया कि छात्रा ने पॉलिश खा लिया था। गंभीर स्थिति में छात्रा को अस्पताल लाया गया था। अभी आईसीयू में भर्ती है। संवाद
विज्ञापन


कोट

जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज की प्रधानाचार्य अवकाश पर चल रही हैं। कक्षा 9 में 100 प्रवेश हो चुके हैं। छात्रा का प्रवेश कराया जाएगा। किसी भी छात्रा को प्रवेश से वंचित नहीं रखा जाएगा। विद्यालय से रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धीरेंद्र कुमार साहू, प्रभारी बीईओ, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed