{"_id":"684f0b146c19bc63f703c4bf","slug":"anandnagar-and-devnagar-team-won-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-109993-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आनंदनगर और देवनगर की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आनंदनगर और देवनगर की टीम जीती
विज्ञापन
शक्तिफार्म। गुरुग्राम में आयोजित जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दौर के मैच में आनंदनगर ने गोविंदनगर को एक विकेट से और देवनगर ने सितारगंज को सात विकेट से हराया।
रविवार को खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गोविंदनगर ने सभी विकेट गंवाकर 115 रन बनाए। आकाश और कुनाल ने 21-21 रनों का योगदान किया। आनंदनगर के नरेश ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आनंदनगर ने दो गेंद शेष रहते एक विकेट से जीत हासिल की। मनीष ने 47 और सूरज ने 45 रन बनाए। गोविंदनगर के अभिजीत ने पांच विकेट चटकाए। मनीष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पूर्व भाजपा नेता राबिन खान ने मैच का शुभारंभ किया।
दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सितारगंज ने सभी विकेट खोकर 78 रन बनाए। देवनगर के उदय ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए देवनगर ने सात विकेट से जीत हासिल की। उदय ने नाबाद 25 रनों का योगदान किया। उदय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच में विश्वजीत, प्रदीप और देवाशीष बाला अंपायर, मनोज खान और शुभम नंदी कमेंट्रेटर, अभिनव मंडल, प्रमोद राय, जयंत सरकार स्कोरर रहे। वहां विधान दास, पंकज हलदार, संदीप महलदार, लक्ष्मण राय, मुकेश आदि थे।