{"_id":"67eaeb30099f5ddfba0b97e3","slug":"an-elephant-crushed-to-death-a-watchman-who-had-gone-to-the-forest-to-defecate-rudrapur-news-c-242-1-rdp1008-122822-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शौच के लिए जंगल गए चौकीदार को हाथी ने कुचलकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शौच के लिए जंगल गए चौकीदार को हाथी ने कुचलकर मार डाला
Tue, 01 Apr 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
गूलरभोज। पीपलपड़ाव रेंज के जंगल में चौकीदार को हाथी ने कुचलकर मार डाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहला गांव (बाजपुर) निवासी कश्मीर (60) बेटों बिंदर और गुरजिंदर के साथ पीपलपड़ाव रेंज के प्लॉट संख्या 24 में चौकीदारी करते हैं। सोमवार सुबह लगभग दस बजे कश्मीर अपनी झोपड़ी से लगभग 400 मीटर की दूरी पर जंगल में शौच के लिए गए थे। अचानक हाथी ने हमला कर उन्हें कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
काफी समय तक नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन की गई। झोपड़ी से चार सौ मीटर की दूरी पर कश्मीर का शव मिला। मौके पर हाथी के पैरों के निशान थे। कश्मीर के सीने पर भी दबाव का निशान है।
सूचना पर पीपलपड़ाव के रेंजर रूपनारायण गौतम और चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से जानकारी ली। रेंजर ने मृतक के पुत्र बिंदर को पिता के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद दी। बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद विभाग से मिलने वाली आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
डीएफओ, यूसी तिवारी ने बताया कि जंगल में घटना हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।