{"_id":"681673267ac818069802bfe5","slug":"an-elderly-man-riding-a-bicycle-died-after-being-hit-by-a-trolley-in-rudrapur-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-124233-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में ट्राले की चपेट में आए साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में ट्राले की चपेट में आए साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
Sun, 04 May 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 04 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। एक कंपनी के श्रमिक ट्राले की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन रातभर उन्हें अस्पतालों में लेकर घूमते रहे लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
रामपुर के बिलासपुर स्थित डिबडिबा की पहाड़ी काॅलोनी निवासी रामपाल (70) रुद्रपुर में एक कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार की देर शाम वे ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे। गाबा चौक के पास वे लोहे के एंगल लेकर आ रहे ट्राले की चपेट में आ गए। इससे उनकी एक हाथ बुरी तरह से कुचल गया और वे अचेत हो गए। इस दौरान वहां मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लेकिन लोग घटना को लेकर मूकदर्शक बने रहे।
वहां से गुजर रहे किच्छा निवासी विक्रमजीत ने लहुलुहान रामपाल को अपनी कार में डाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। डाॅक्टर ने हालत नाजुक होने पर रामपाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उनको इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी, रुद्रपुर के निजी अस्पताल के बाद एम्स ऋषिकेश ले जा रहे थे। लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।