Bajpur: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग किसान को रौंदा, मौत; ग्रामीणों ने किया हंगामा
बाजपुर के केलाखेड़ा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वाहन को पकड़ लिया गया है जबकि फरार चालक की तलाश जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाजपुर के केलाखेड़ा थाना अंतर्गत गांव बेरिया दौलत में ट्रैक्टर ट्राली ने वृद्ध किसान को रौंद दिया। हादसे में किसान की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया।
गांव चंदनपुरा निवासी जागीर सिंह (68) किसी कार्य से बेरिया दौलत आए थे। लौटते समय पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने किसान को रौंद दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने लोगों की मदद से जागीर सिंह को बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय भेजा। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेरिया दौलत पुलिस चौकी के एसआई मुकेश चंद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। पुलिस से आरोपी चालक को वाहन सहित पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार पांच माह पहले सांप के डसने से मृतक के बेटे प्रगट सिंह की मौत हो गई थी। जिला निगरानी समिति सदस्य राजेश कुमार ने आरोपी को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी से वार्ता की। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। केलाखेड़ा थाना प्रभारी धर्मवीर सोलंकी के अनुसार पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।