{"_id":"62e96886fbdca11181378cbf","slug":"amarujala-police-ki-pathshala-in-kashipur-kashipur-news-hld47116788","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत लगा सकते हैं नशेड़ी दोस्त, इनका करें बहिष्कार: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की लत लगा सकते हैं नशेड़ी दोस्त, इनका करें बहिष्कार: एसपी
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में छात्रों को संबोधित करते एसपी चंद्रमोहन सिंह। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। नशेड़ी दोस्तों को पहचानना बहुत जरूरी है क्योंकि यह दोस्त आपको नशे की लत लगा सकते हैं। ऐसे दोस्तों की पहचान कर उनका बहिष्कार करें। नशा ऐसा दलदल है जो आपका पूरा जीवन बर्बाद कर देता है। यह बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी चंद्रमोहन सिंह ने कहीं।
एसपी ने कहा कि सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करना होगा, तभी सफलता मिलेगी। वह खुद शिक्षक रहे हैं। करीब 12 साल तक उन्होंने एक स्कूल में पढ़ाया है। एसपी ने कहा कि कभी भी किसी कार्य को कल पर नहीं छोड़ें क्योंकि इसकी कोई सीमा नहीं है। मेहनत और लगन से ही सफलता मिलती है। बिना कष्ट झेले कुछ नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि किसी एक को अपना आदर्श बनाएं। प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन शिक्षक कौशलेश गुप्ता ने किया।
इस दौरान मेजर मुनीश कांत शर्मा, अशोक कुमार अग्निहोत्री, रोशन लाल वर्मा, पंकज तिवारी, श्रवण कुमार मिश्रा, रमेश कुमार पांडेय, महेश चंद्र आर्य, पंकज अग्रवाल, कपिल भारद्वाज, मनोज विश्नोई आदि रहे।
विज्ञापन
मोबाइल का प्रयोग कम कर आउटडोर गेम खेलें : एसपी
एसपी ने कहा कि आउटडोर गेम खेलें। मोबाइल और कंप्यूटर से शुरुआती जीवन में दूरी बनाकर रखें क्योंकि नौकरी करते समय आपको लगातार अपना कार्य कंप्यूटर या मोबाइल पर करना होता है। अगर आपको पढ़ने में मोबाइल या कंप्यूटर की जरूरत पड़ती है तो जरूर करें। किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। फिर भी अगर किसी से साइबर ठगी हो जाती है तो फोन नंबर 1930 पर कॉल करें।
हम सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। जब तक आप 18 साल के न हो जाएं किसी भी हाल में बाइक-स्कूटी आदि वाहन न चलाएं।
- बृजेश गुप्ता, प्रधानाचार्य।
नशा समाज को बर्बाद कर रहा है। हमें हर हाल में नशे से दूर रहने की शपथ लेनी होगी। अपने आसपास के लोग और दोस्तों को भी नशे से दूर रहने के प्रति प्रेरित करना है। - दीपक शर्मा, प्रवक्ता
यातायात नियम हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। पुलिस की मंशा हमारी सुरक्षा करना है। इसी कारण पुलिस और परिवहन विभाग सख्ती करते हैं कि हम हेलमेट लगाएं, धीरे चलें। - मनोज शर्मा, प्रवक्ता