फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Alleged irregularities in BPL cards

बीपीएल कार्डों में गड़बड़ी का आरोप,

Sun, 31 Jul 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Sun, 31 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
 मानपुर गांव में प्रशासन की ओर से लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर में 20 लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत की गई। इस मौके पर ग्रामीणों ने प्रधान और वीडीओ पर मनमाने ढंग से बीपीएल कार्ड बनाने की शिकायत की। एसडीएम ने तहसीलदार को सात दिन में इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। शिविर में ग्रामीणों ने ढेला नदी में बाढ़ से हो रहे भू कटाव को रोकनेे की मांग भी रखी।  
विज्ञापन



राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को आयोजित इस शिविर में एसडीएम दयानंद सरस्वती ने शिकायतें सुनी। मानपुर वार्ड नंबर 5 के जोगेंद्र सिंह और अन्य ग्रामीणों ने ढेला नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा के लिए पिचिंग कराने की मांग की। कहा कि बाढ़ से हो रहे कटाव की जद में आकर ट्रांसफार्मर गिरने की कगार में पहुंच चुका है। ट्रांसफार्मर से 35 कनेक्शन हैं। इस मौके हैरोपट्टी क्षेत्र में भी पिचिंग कराने की मांग की गई।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने फिरोजपुर और हैरो पट्टी में ग्राम प्रधान और वीडीओ द्वारा मनमाने ढंग से बीपीएल कार्ड बनाने का आरोप लगाया। कहा कि जिन लोगों पर कार्ड हैं, उनको राशन नहीं मिल पा रहा है। एसडीएम ने मामले को गंभीर बताते हुए तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के बीच एक व्यक्ति पोल्ट्री फार्म बना रहा है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतें होंगी। एसडीएम सरस्वती ने बताया कि शिविर में 58 श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 नए राशन कार्ड बनाने के साथ ही 29 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल दी गई। 11 वृद्घावस्था, 6 विधवा, 3 विकलांग पेंशन स्वीकृत करने के साथ ही 4 बीपीएल कार्डों की संस्तुति भी की गई। 9 लोगों को पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में ब्लाक प्रमुख गुरुमुख सिंह, तहसीलदार संजय कुमार, पूर्ति निरीक्षक आशुतोष भट्ट, लेबर इंस्पेक्टर केके गुप्ता, एडीओ पंचायत जगदीश चंद्र सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed