{"_id":"653d62ecf47e55450c0b35c6","slug":"alleged-ayushman-scam-one-more-inquiry-will-due-rudrapur-news-c-235-1-ksp1004-4218-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथित आयुष्मान घोटाले जांच : तीन नवंबर को दोबारा पहुंचेंगी जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथित आयुष्मान घोटाले जांच : तीन नवंबर को दोबारा पहुंचेंगी जांच टीम
Sun, 29 Oct 2023 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 अक्तूबर को ऊधमसिंह नगर की जांच समिति ने खंगाले हैं योजना संबंधी दस्तावेज, नहीं हो सकी पूर्ण
काशीपुर। आयुष्मान योजना के तहत हुए कथित घोटाले की जांच संबंधी दस्तावेजों की कमी के चलते अब अगली तिथि नियत कर दी गई है। तीन नवंबर को टीम दोबारा एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय काशीपुर पहुंचकर जांच करेगी।
26 अक्तूबर को को मुख्यालय के निर्देश पर गठित समिति सदस्यों ने चिकित्सालय पहुंच कर आयुष्मान योजना के तहत हुए कथित घोटाले संबंधित दस्तावेज खंगाले थे। समिति अब तीन नवंबर को फिर से अस्पताल पहुंच कर मामले से संबंधी दस्तावेज खंगालेगी। इस दौरान संबंधित के बयान भी दर्ज कर सकती है।
ये था मामला-
काशीपुर निवासी कुलविंदर सिंह ने मार्च 2023 में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को शिकायती पत्र भेजा था। इसमें एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय काशीपुर से अटल आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज एवं खरीदारी के संबंध में आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी। संतोषजनक जानकारी न पाए जाने पर आरोप है कि प्रथम अपील सीएमओ ऊधमसिंह नगर के निर्देशित करने के बाद भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। इसका संज्ञान लेकर शासन ने मामले में जांच बैठा दी है। महानिदेशक के निर्देश पर सीएमओ ने मामले की जांच के लिए एसीएमओ डॉ. हरेंद्र सिंह मलिक, एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह डंगवाल, उप कोषाधिकारी काशीपुर की चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
कोट........
समिति ने काशीपुर पहुंचकर संबंधित मामले में जांच की है लेकिन समिति को पूरे दस्तावेज नहीं मिले होंगे। तीन नवंबर को समिति दोबारा से जांच करेगी। संबंधित के बयान भी दर्ज करेगी। -डॉ. मनोज शर्मा, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर