{"_id":"6a1b34024b9611f6de0e9497","slug":"allegations-of-misconduct-against-municipal-corporation-team-during-drain-cleaning-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-142248-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नाला सफाई के दौरान नगर निगम टीम से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नाला सफाई के दौरान नगर निगम टीम से अभद्रता का आरोप
Sun, 31 May 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 31 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाला सफाई अभियान के दौरान नगर निगम की टीम के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। घटना के बाद निगम अधिकारियों और क्षेत्रीय पार्षदों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के वार्ड आठ और नौ में नगर निगम की टीम नालियों और मुख्य नाले की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान नाले के पास अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों के कारण सफाई कार्य प्रभावित हो रहा था।
निरीक्षण अधिकारी एसआई आशीष शर्मा ने बताया कि टीम वाहनों को हटाने का अनुरोध कर रही थी तभी एक युवक कर्मचारियों से उलझ गया और गाली-गलौज करने लगा। नगर निगम के सुपरवाइजर रघुवीर और वार्ड-9 के पार्षद ने बताया कि मुख्य नाले पर लगे जाल से प्रतिदिन कई बार कचरा निकाला जाता है लेकिन लोगों के वहां वाहन खड़े करने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने निगम कर्मचारियों के साथ-साथ मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। बीच-बचाव करने पहुंचे पार्षद शिव कुमार और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी अपशब्द कहे। स्थिति बिगड़ने पर निगम प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर आई पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। सीओ विभव सैनी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।