{"_id":"6a763865cdd439d66305f559","slug":"allegations-of-deletion-of-voters-names-under-conspiracy-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-147135-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: षडयंत्र के तहत मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: षडयंत्र के तहत मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप
Sat, 08 Aug 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। नगर पालिका परिषद महुआखेड़ा गंज क्षेत्र में षडयंत्र के तहत मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा कर एसडीएम की गैर मौजूदगी में उनके पेशकार संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों ने एसआईआर के तहत बीएलओ की ओर से सत्यापन प्रपत्र अपलोड नहीं करने का भी आरोप लगाया है।
शुक्रवार को नगर पालिका के चेयरमैन रिजवान अहमद की अगुवाई में नागरिक एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान नागरिकों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 273 मतदाताओं के नाम हटाने पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। उसके बाद एसडीएम की गैरमौजूदगी में उनके पेशकार संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा। चेयरमैन ने बताया कि बूथ संख्या 141, 142, 145 और 146 की प्रारूप मतदाता सूची में कुल 273 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। ये सभी मतदाता स्थायी रूप से निवास करते हैं। इनके नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए आपत्तियां प्रस्तुत की गई हैं।
गलत एवं भ्रामक जानकारी के आधार पर फार्म सात प्रस्तुत कर वास्तविक मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मांग की प्रशासन आपत्तियों की जांच कराए। आपत्तियां तथ्यहीन पाए जाने पर उन्हें निरस्त किया जाए। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में यथावत रखने की मांग की है। बताया कि कई आपत्तियां ऐसी हैं जिनमें मतदाता और आपत्ति प्रस्तुत करने वाले का नाम एक ही है। वहां पूर्व चेयरमैन अब्दुल हसन, रामदेव, शकील अहमद, वसीम अहमद, डीके जोशी, मोहम्मद फुरकान, सोन सिंह, विजेंद्र यादव आदि थे।