फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Allegation of embezzling Rs 19 lakh in the name of stock market

Udham Singh Nagar News: शेयर बाजार के नाम 19 लाख रुपए हड़पने का आरोप

Mon, 01 Jul 2024 05:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 01 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Allegation of embezzling Rs 19 lakh in the name of stock market
बाजपुर। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने शेयर बाजार के नाम पर 19 लाख रुपये की धनराशि हड़पने के मामले में काशीपुर निवासी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव लखनपुर निवासी गोविंद यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी काशीपुर निवासी एक युवक से दोस्ती हुई। युवक ने उसे बताया कि वह पत्आनी के साथ शेयर बाजार का काम करते हैं। उनकी बातों में आकर उसने भी अपना डीमेट अकाउंट खोला और ओटीपी उसे बता दिया। दोनों पति-पत्नी उसका अकाउंट चलाते रहे। स्कीम अच्छी लगने पर उसने अपने साथी रविकांत को भी आरोपी से मिला दिया। उसने और उसके साथी रविकांत ने छह लाख रुपये की नकदी आरोपी को दी। शेयर बाजार का कमीशन खाते में आने पर आधी धनराशि आरोपी ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर डलवा ली। उसके बाद आरोपी पत्नी के साथ रविकांत के घर पहुंचा और उसे अधिक मुनाफे के लिए ज्यादा रकम लागने के लिए कहा। इस पर रविकांत ने विभिन्न तिथियों में उनके खाते में राशि डाली।
विज्ञापन

बताया कि उसने युवक की मुलाकात अजय, धनेश गुप्ता, मंगलदीप और नवनीत से भी कराई। इन सभी लोगों ने शेयर बाजार में काम करने के लिए कुल 19 लाख आठ हजार रुपये की धनराशि दंपती को दी। बाद में कमीशन नहीं आने पर धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो वह आरोपी युवक से मिलने काशीपुर गए लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल 23 अप्रैल को आरोपी अपनी पत्नी के साथ बाजपुर आकर रविकांत सहित अन्य लोगों से मिला। आरोपी ने सभी को जमीन के कागजात दिखाए। कहा कि अभी इतनी रकम उसके पास नहीं है। कोई एक व्यक्ति उसकी जमीन को अपने नाम करा सकता है। पड़ताल करने पर पता चला कि जमीन के कागजात फर्जी है। सीओ अन्नराम आर्य ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी संदीप तिवारी काशीपुर उसकी पत्नी शिल्पा तिवारी के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर जांच एसआई कैलाश चंद को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed