फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Allegation of embezzling rent of Rs 54 lakh from leased factory in pantnagar

Pantnagar Fruad: 54 लाख किराया हड़पने का आरोप, लीज में ली थी फैक्टरी; अदालत के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 24 Apr 2024 11:49 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 24 Apr 2024 11:49 AM IST
सार

Pantnagar: सिडकुल में लीज पर ली फैक्टरी के पते पर धोखाधड़ी से दूसरी कंपनी पंजीकृत कराने और किराए का 54 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

 

विज्ञापन
Allegation of embezzling rent of Rs 54 lakh from leased factory in pantnagar
Fraud Alert - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सिडकुल में लीज पर ली फैक्टरी के पते पर धोखाधड़ी से दूसरी कंपनी पंजीकृत कराने और किराए का 54 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।

सिडकुल के सेक्टर छह की एम/एस इवयोम टैक्नोलाजीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर चंद्रकांत अरोड़ा ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसने गुरुग्राम निवासी रोहित ढींगरा और बायोकेम इंडिया रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंपनी के डायरेक्टर रहमान शरीफ को अपनी फैक्टरी विभिन्न शर्तों के साथ 29 नवंबर 2022 को पांच साल के लिए लीज पर दी थी। कुछ दिन बाद रोहित ढींगरा ने उससे बायोकेम इंडिया रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंपनी के पक्ष में लीज डीड बदलने की बात कही थी लेकिन उसने बिना कोई नया एग्रीमेंट दस्तखत किए या उसकी सहमति लिए कूटरचित सहमति पत्र पर उसके फर्जी हस्ताक्षर करके आरओसी विभाग में लगाया और उसकी फैक्टरी के पते पर अपनी नई कंपनी को 19 दिसंबर 2022 को रजिस्टर्ड करवा दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Kashipur Crime: शराब पीने पर डांटा...तो सबक सिखाने के लिए रेता था मासूम का गला, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने फोन करके आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद वे उस पर अपनी कंपनी को बिना किसी उचित एग्रीमेंट के उसी स्थान से चलाने के लिए दवाब बनाने लगे। उसके मना करने पर वह उसे धमकाने, गाली गलौच और जान से मारने व अन्य किसी मामले में फंसाने की धमकी देने लगे। उसने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो उन्होंने 23 फरवरी 2023 को कंपनी रातों उसकी फैक्टरी से शिफ्ट कर ली। उनके ऊपर उसका 42 महीने का किराया 54 लाख रुपये बकाया है। उसने पंतनगर पुलिस और एसपी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने रोहित और रहमान पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed