फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   All SO tight rein on overloading

सभी एसओ ओवरलोडिंग पर कसें नकेल

Sat, 17 Sep 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Sat, 17 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर और गांव की सड़कों में धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोडेड डंपरों को लेकर चल रहे अमर उजाला अभियान के बाद पुलिस हरकत में आई है। एएसपी ने सर्किल के सभी एसओ, इंस्पेक्टर को ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्यवाही करने और रोजाना रिपोर्ट भेजने के आदेश जारी किए हैं। सर्किल में तैनात दो सीओ को मॉनीटरिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि यह आदेश कितनी संजीदगी से लागू होते हैं, ये देखने वाली बात है।  


शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर दौड़ते ओवरलोडेड डंपर लोगों के लिए मुुसीबत का सबब बने हुए  हैं। ओवरलोडेड वाहनों से जहां सड़कों में डामर उधड़ने के साथ ही गड्ढे बन गए हैं, वहीं कई बार इनकी चपेट में आकर लोग जान भी गवां चुके हैं। पाबंदी के बावजूद डंपर संपर्क मार्गों का इस्तेमाल करते हैं। कई बार लोग ओवरलोडेड डंपरों की आवाजाही  लिंक मार्गों से बंद करने की मांग भी कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाती है। बेहद सुनियोजित ढंग से यह खेल मिलीभगत से चल रहा है। शहर के कई संपर्क मार्गों में ओवरलोडेड डंपर दिन भर दौड़ते रहते हैं और अंधेरा ढलते ही इनकी आवाजाही हाइवे में भी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन



पुलिस की नाक के नीचे ओवरलोडेड डंपर कानून का मखौल उड़ाते रोजाना निकलते हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पाती है। परिवहन विभाग भी इन पर लगाम लगाने में असफल रहा है। शुक्रवार के अंक में बैरियरों पर खड़े रहते हैं कारोबारियों के आदमी शीर्षक खबर छपने के बाद पुलिस में हड़कंप मचा रहा। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने ओवरलोडिंग रोकने के लिए सर्किल में जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, केलाखेड़ा, आईटीआई, गदरपुर, दिनेशपुर एसओ को लिखित पत्र भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना सभी इंस्पेक्टर, एसओ को ओवरलोडिंग के खिलाफ की जाने वाली कार्यवाही की रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। सीओ काशीपुर जीसी टम्टा और बाजपुर मिथिलेश कुमार इसकी मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed