{"_id":"684f16caa2bbdf349d0d0267","slug":"all-companies-should-discharge-water-into-kalyani-only-after-cleaning-it-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-126002-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पानी को साफ करने के बाद ही कल्याणी में बहाएं सभी कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पानी को साफ करने के बाद ही कल्याणी में बहाएं सभी कंपनियां
Mon, 16 Jun 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ करते सीडीओ और एसडीएम। स्रोत : आयोजक
रुद्रपुर। सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसाइटी की वार्षिक आम बैठक शनिवार रात को शहर के एक होटल में हुई। उद्यमियों और अतिथियों ने अपने विचार साझा किए और सोसायटी के कार्यों की सराहना की।
मुख्य अतिथि एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि प्रदेश और देश के विकास में उद्यमियों का विशेष योगदान है। उन्होंने कहा कि सभी उद्यमी अपने यहां सुरक्षात्मक उपाय अवश्य करें। एसडीएम मनीष बिष्ट ने कहा कि सभी उद्यमी यह संकल्प लें कि कंपनी के पानी को साफ करके ही कल्याणी नदी में गिराएंगे। कल्याणी नदी को स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है। बताया कि सिडकुल क्षेत्र में 10 किमी ड्रेनेज का निर्माण होना है जिसमें से ढाई किमी ही शेष रह गया है। नवंबर-दिसंबर तक इसे भी पूर्ण कर लिया जाएगा।
एसडीएम ने कहा कि उद्यमियों और प्रशासन के बीच तालमेल होने का परिणाम है कि आज सिडकुल नई ऊंचाइयां छू रहा है। इससे पूर्व विशिष्ट अतिथि सीडीओ मनीष कुमार आदि ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सचिव गजेंद्र सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
संचालन उत्तम सिंह जंतवाल और ललिता जोशी ने किया। वहां कारखानों के सहायक निदेशक अमन चंद्रन, अमित थापलियाल, अध्यक्ष श्रीकर सिन्हा, आशुतोष शर्मा, राजेश कुमार, अनूप सिंह, रवि शरण, अरुण टोंक, दीपक सोनी, एलएम जोशी, अजय तिवारी, आरके माहेश्वरी, तेज राम बघेल, विकास पांडेय आदि थे।
फोटो :03पी: रुद्रपुर स्थित होटल में दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत करते सीडीओ व एसडीएम। आयोजक