{"_id":"6aa3a5cda7f473a50e073967","slug":"all-banks-closed-for-five-days-due-to-various-demands-including-banking-system-in-rudrapur-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में बैंकों पर ताला: पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल, ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में बैंकों पर ताला: पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल, ग्राहक परेशान
Fri, 11 Sep 2026 12:25 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:25 PM IST
सार
पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को रुद्रपुर में सभी बैंक बंद रहे। बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया और सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन
पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था समेत विभिन्न मांगों को लेकर सभी बैंक बंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को रुद्रपुर में सभी बैंक बंद रहे। बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया और सरकार से उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। बैंक बंद होने से ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे बैंक कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2024 में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद इसे अब तक लागू नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने सभी बैंककर्मियों के लिए समान प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) और पेंशन व्यवस्था दोबारा लागू करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। बताया कि 28, 29 और 30 तारीख को तीन दिन की हड़ताल की जाएगी। इसके बाद अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को बैंक शाखाओं के बंद रहने से नकद निकासी, जमा, चेक संबंधी कामकाज समेत कई बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। हालांकि डिजिटल बैंकिंग और एटीएम के जरिये होने वाले कुछ काम जारी रहे।