{"_id":"60e5fcb28ebc3ef84e539ac2","slug":"alert-in-jungles-leaves-cancled-rudrapur-news-hld4303976151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून को लेकर जंगलों में अलर्ट, वन कर्मियों की छुट्टी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून को लेकर जंगलों में अलर्ट, वन कर्मियों की छुट्टी रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के जंगलों में मानसून सीजन के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। जंगलों में लकड़ी और वन्यजीव तस्करों की घुसपैठ रोकने और 24 घंटे गश्त करने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। अपरिहार्य कारणों में कर्मचारियों को छुट्टी दी जाएगी।
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के सात रेंज में करीब 1200 से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। मानसून सीजन शुरू होते ही जंगलों में तस्करों का घुसना शुरू हो जाता है। पीपलपड़ाव रेंज में सबसे अधिक लकड़ी की तस्करी की जाती है।
कर्मचारियों और तस्करों की मुठभेड़ में अभी तक कई कर्मचारियों की जान जा चुकी है। वहीं, टांडा रेंज, रुद्रपुर रेंज व भाखड़ा रेंज में वन्यजीवों के शिकार का खतरा अधिक रहता है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के एसडीओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि रुद्रपुर रेंज, पीपलड़ाव रेंज, टांडा रेंज, हल्द्वानी रेंज, भाखड़ा रेंज, गदगदिया रेंज व बरहैनी रेंज में मानसून सत्र के लिए अलर्ट कर दिया है। 15 अगस्त तक कर्मचारी लंबी और छोटी दूरी की गश्त करेंगे।