फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ALC Minda workers outside the office, sitting on an indefinite fast.

आमरण अनशन पर डटे रहे मिंडा श्रमिक

Tue, 25 Oct 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Tue, 25 Oct 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
ALC Minda workers outside the office, sitting on an indefinite fast.
एएलसी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे मिंडा श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला
अवैधानिक गेटबंदी और सेवा समाप्ति के खिलाफ आंदोलित मिंडा फैक्ट्री के श्रमिकों का एएलसी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। आंदोलन के समर्थन में कई श्रमिकों और उनके परिजनों ने धरना भी दिया।
विज्ञापन



मिंडा श्रमिक एक अक्तूबर से आमरण अनशन पर हैं। अनशन पर बैठे महिमन सिंह, अंकुर बिष्ट, अशोक सिंह, सतीश भारद्वाज, डुंगर सिंह और संदीप रावत, प्रकाश पाठक और महेश उपाध्याय की हालत लगातार बिगड़ रही है। पिछले छह दिनों से उन्होंने जल का भी त्याग कर रखा है। श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी श्रमिक को कोई क्षति हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, प्रबंधन के साथ श्रमिकों की त्रिपक्षीय वार्ता फिर विफल हो गई। एसडीएम कार्यालय में बुलाई गई वार्ता में श्रमिक 104 श्रमिकों की बहाली की मांग पर अड़े रहे। जबकि प्रबंधन सभी को बहाल करने की मांग पर राजी नहीं हुआ। श्रमिकों की मांगों को लेकर बुधवार को दोबारा बैठक बुलाई गई है। अनशन स्थल पर भारती पांडे, मीना करगेती, कविता नेगी, रेखा, गंगा तिवारी, कैलाशो देवी, नीमा बनौला, संगीता बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed