फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Air service between Doon-Pantnagar-Pithoragarh soon in uttarakhand

Uttarakhand: दून-पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा जल्द, फ्लाई बिग कर चुका 19 सीटर विमान का लैंडिंग ट्रायल

Thu, 18 Jan 2024 04:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Jan 2024 04:43 PM IST
सार

देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच लगभग 12 से 15 घंटे की दूरी एक बार फिर एक से डेढ़ घंटे में सिमट सकती है। फ्लाई बिग कंपनी ने देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा मुहैया कराने की कवायद तेज कर दी है। 

विज्ञापन
Air service between Doon-Pantnagar-Pithoragarh soon in uttarakhand
air service - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून और सीमांत पिथौरागढ़ के बीच लगभग 12 से 15 घंटे की दूरी एक बार फिर एक से डेढ़ घंटे में सिमट सकती है। फ्लाई बिग कंपनी ने देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा मुहैया कराने की कवायद तेज कर दी है। करीब छह माह पूर्व फ्लाई बिग ने देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़ और हिंडन व बठिंडा आदि के बीच हवाई सेवा शुरू करने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने डीजीसीए से अनुमति लेकर 19 सीटर विमान भी देहरादून भेज दिया था। किन्हीं कारणों से यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी। 
विज्ञापन


हाल ही में कंपनी ने पिथौरागढ़ के पुनर्निर्मित नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर अपने डीएचटी (19 सीटर विमान) की सफल लैंडिंग का ट्रायल किया है। इससे संभावना है कि यात्रियों को जल्द इस मार्ग पर हवाई सेवा का लाभ मिल सकेगा। यह हवाई सेवा क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत संचालित होगी।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ में सफल लैंडिंग ट्रायल के बाद फ्लाई बिग दून-पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच प्रस्तावित हवाई सेवा जल्द शुरू कर सकती है। कंपनी की ओर से उन्हें अभी फाइनल शेड्यूल नहीं मिला है। एलायंस एयर कंपनी की ओर से भी वाराणसी सहित विभिन्न जगहों के लिए प्रस्ताव मिला है। अभी उनसे बातचीत चल रही है, जल्द इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे, जिससे पर्यटन तो बढ़ेगा ही सीमांत के लोगों को भी लाभ मिलेेगा।  - सुमित सक्सेना, डायरेक्टर पंतनगर एयरपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी के लिए भी शुरू हो सकती है हवाई सेवा
सरकारी विमानन कंपनी एलायंस एयर भी पंतनगर से विभिन्न जगहों के लिए हवाई सेवाएं शुरू कर सकती है। इसके लिए कंपनी ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को वाराणसी, दिल्ली, दून और पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवाएं संचालित करने का प्रस्ताव प्रस्ताव भेजा है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में पंतनगर देश के अन्य महानगरों से भी जुड़ जाएगा। 


एयरपोर्ट में यात्रियों के लिए नहीं पर्याप्त जगह
पंतनगर एयरपोर्ट से वर्तमान में दिल्ली के लिए दो और जयपुर के लिए एक फ्लाइट रोजाना संचालित हो रही है। इनके यात्रियों के बैठने के लिए ही एयरपोर्ट में पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में एयरपोर्ट के डिपार्चर लाउंज में मात्र 18 यात्रियों के बैठने की जगह हैं। एक विमान में यात्रियों की संख्या 70 के आसपास होती है और यात्री इधर-उधर खड़े रहते हैं। एक ही एक्सरे मशीन होने से यात्रियों व उनके सामान की जांच में समय बर्बाद होता है। इधर एएआई ने अन्य हवाई सेवाओं की भी कवायद शुरू कर दी है, जिससे यात्रियों को ही परेशानी उठानी पड़ेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed