{"_id":"610c32798ebc3ec20614853a","slug":"aims-should-be-achieved-till-october-rudrapur-news-hld433582617","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार के लक्ष्यों को अक्तूबर तक पूरा करें विभाग : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार के लक्ष्यों को अक्तूबर तक पूरा करें विभाग : डीएम
विज्ञापन
रुद्रपुर के विकास भवन सभागार में अधिकारियों को निर्देश देतीं डीएम।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम रंजना राजगुरू ने विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) एवं जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्वरोजगार के लक्ष्यों को अक्तूबर 2021 तक पूरा करने के निर्देश दिए। डीआरडीए के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी को निर्देश दिए कि विधानसभा वार रोस्टर तैयार कर शिविर लगाकर योजनाओं की जानकारी दें।
पीडी हिमांशु ने बताया कि एनआरएलएम (आजीविका मिशन) और स्वयं सहायता समूह को क्रेडिट लिंकेज के लिए बैंकों में सीसीएल एवं टर्म लोन के लिए 31 मार्च 1865 आवेदन भेजे गए थे। इनमें 1111 आवेदन स्वीकृत हुए और 1110 लाभार्थियों को ऋण वितरित किए गए हैं। पीएम स्वनिधि योजना में 124 आवेदन मंजूर किए गए हैं। लीड बैंक अधिकारी केडी नोटियाल ने बताया कि 188 क्लस्टरों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत एक अप्रैल से 30 जून तक कुल 14050 लाभार्थियों को 99.99 करोड़ रुपये ऋण स्वीकृत किया गया।
प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना के अन्तर्गत जनपद को वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु कुल 118 का लक्ष्य दिया गया था जिसके सापेक्ष अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक पोर्टल पर 790 आवेदन पत्र विभिन्न बैंकों को भेजे गए थे, जिनमें 402 ऋण आवेदन स्वीकृत किए गए। निदेशक बड़ौदा आरसीटी आरके उपाध्याय ने बताया कि 15 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए 464 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। वहां पर सीएओ डॉ. अभय सक्सेना, महाप्रबंधक उद्योग सीएस बोहरा, डीएचओ एचसी तिवारी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल आदि थे।