{"_id":"64ee46534b09d026ef033a35","slug":"ai-model-in-army-school-hempur-kashipur-news-c-242-1-rdp1001-3160-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आर्मी स्कूल की प्रदर्शनी में छाए एआई मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आर्मी स्कूल की प्रदर्शनी में छाए एआई मॉडल
Wed, 30 Aug 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर आर्मी पब्लिक स्कूल में पर्दशनी देखते अतिथी। संवाद
काशीपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक्स पर आधारित वार्षिक प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर देवेंद्र कुमार ने किया। प्रदर्शनी में एआई, रोबोटिक, विज्ञान, कला, गणित, सामाजिक विज्ञान, भाषा आदि संकायों से क्रियाशील और स्थिर मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने थ्री-डी आरेख और चित्र संबंधी कौशल दिखाया। टीम नायक सौरभ की वाईफाई कार, महिमा की दृष्टिहीनों के लिए विशेष छड़ी, निखिल का लेजर सुरक्षा कवच आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। प्रधानाचार्य डॉ. मालिनी शर्मा, स्टाफ ऑफिसर मेजर हरमनजीत सिंह समेत कई शिक्षक, शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साह बढ़या।
समूहगान प्रतियोगिता में जेसीज की टीम विजयी
रुद्रपुर। भारत विकास परिषद की ओर से राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के शाखा स्तरीय चरण में जेसीज पब्लिक स्कूल की टीम ने पहला स्थान हासिल कर प्रांतीय स्तरीय प्रतियोगिता में जगह पक्की कर ली है। मंगलवार को सिटी क्लब में हुए कार्यक्रम प्रतियोगिता में 29 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक भुवन भट्ट, निधि मिश्रा, विवेक वरुण, कविता मिश्रा ने अंकों के आधार पर विजेताओं की घोषणा की। दिल्ली पब्लिक स्कूल दूसरे और एमिनिट पब्लिक स्कूल की टीम ने तीसरे स्थान पर रही। विधायक शिव अरोरा और विजय भूषण गर्ग ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व सिडकुल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकर सिन्हा, भाविप के नरेंद्र अरोरा, संजय राधू, पारुल गुप्ता, विष्णु कुमार सक्सेना, कीर्ति निधि शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।