फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Agriculture news in district.

Udham Singh Nagar News: गन्ने की 238 प्रजातियों का तलाशा जा रहा है विकल्प ः श्यामवीर सैनी

Sun, 16 Feb 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 16 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Agriculture news in district.
बाजपुर। गन्ना विकास सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दायित्वधारी राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि प्रदेश में गन्ने की 238 प्रजाति में रोग ग्रस्त हैं। इस रोग से किसानों को नुकसान हो रहा है। इस प्रजाति के स्थान पर कोई नई प्रजाति के विकल्प तलाशे जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से गन्ना उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार को चीनी मिल अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में गन्ना विकास सलाहकार समिति उपाध्यक्ष श्याम वीर सैनी ने कहा कि गन्ने की 238 प्रजाति में पनप रहे रोग का भी उपचार करने की प्रक्रिया चल रही है। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है।
विज्ञापन

उन्होंने बाजपुर, जसपुर, किच्छा, सितारगंज मिलों के अधिकारियों से वार्ता की और उन्हें निर्देश दिए। इससे पहले समिति उपाध्यक्ष सैनी ने मिल अधिकारियों के साथ बैठक कर मिल हित में मंथन किया। इस दौरान चीनी मिल और गन्ना समिति कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां संयुक्त गन्ना आयुक्त चंद्र सिंह इमलाल, सहायक गन्ना आयुक्त आशीष नेगी, जीएम हरबीर सिंह, सीसीओ खीमानंद सनवाल, चीफ केमिस्ट समरपाल सिंह, चीफ इंजीनियर नारायण सिंह, जसपुर सीसीओ डॉ. राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed